Rajasthan News: उदयपुर के एक होटल में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक विशाल कोबरा सांप और उसके 18 बच्चे एक साथ देखे गए। मामला होटल परिसर के बगीचे का है, जहां कबाड़ में छिपे इन सांपों की मौजूदगी की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

जब रेस्क्यू टीम ने पुराने कबाड़ को हटाया, तो सामने का नज़ारा देखकर हर कोई दंग रह गया। एक तरफ विशाल कोबरा सांप फुफकार रहा था, दूसरी ओर उसके 18 बच्चे आसपास मौजूद थे। होटल के स्टाफ के होश उड़ गए, और कुछ लोग डर के मारे वहां से दूर भाग गए।
सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा गया
रेस्क्यू टीम ने कोबरा और उसके सभी बच्चों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। टीम में मौजूद डॉक्टर चमन सिंह चौहान के मुताबिक, कोबरा एक बार में 12 से 20 अंडे देता है और ये बच्चे हाल ही में अंडों से निकले थे।
एक अलग तरह का नज़ारा
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कोबरा ने किसी भी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचाया। आम धारणा है कि कोबरा कई बार अपने बच्चों को खा जाता है, लेकिन इस मामले में उसने उल्टा उनके आसपास मौजूद रहकर उनकी हिफाज़त की।
रेस्क्यू टीम की अपील
वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर ने लोगों से साफ कहा है अगर कहीं कोई वन्यजीव दिखे, तो खुद से छेड़छाड़ या पकड़ने की कोशिश न करें। ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि जानवर और इंसान दोनों सुरक्षित रहें।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या
- करेंसी टावर में लापरवाही उजागर, 10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं ACS अधिकारी ऋचा शर्मा, कॉम्प्लेक्स की व्यवस्था पर उठे सवाल
- JK Bus Accident: जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा, उधमपुर में बस हादसे में 15 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें
- महिला श्रमिकों ने कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चाः न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
- एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रिया ने गोल्ड जीतकर किया देश का नाम ऊंचा : डा. फूल सिंह धनानाएशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता प्रिया को भिवानी में किया सम्मानित
