Rajasthan News: लोक आस्था के प्रमुख केंद्र रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि पर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के साथ एक अपराध की घटना सामने आई है। रविवार (20 जुलाई) की शाम को रामसरोवर तालाब में स्नान कर रही महिला श्रद्धालुओं का दो व्यक्तियों द्वारा वीडियो बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया, जिसके बाद हंगामा मच गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार को श्रद्धालुओं का एक जत्था बाबा रामदेव की समाधि पर दर्शन से पहले रामसरोवर तालाब में स्नान करने पहुंचा। इस दौरान कुछ महिला श्रद्धालुओं को शक हुआ कि कोई उनका वीडियो बना रहा है। ध्यान से देखने पर उन्होंने पाया कि दो लोग अपने मोबाइल फोन से उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे। महिलाओं ने जब उन्हें टोका, तो दोनों ने गलती मानने के बजाय बहस शुरू कर दी। बताया गया कि दोनों व्यक्ति शराब के नशे में थे।
घटना की जानकारी रामदेव समाधि के कर्मचारियों को दी गई, जिन्होंने तुरंत रामदेवरा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों से पूछताछ की और उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के नाम भोमाराम और देवाराम हैं, जो बाइक से रामदेवरा घूमने आए थे। उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- BREAKING: राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने दाखिल किया नामांकन…
- मुजफ्फरपुर: पुलिस गाड़ी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश में छापेमारी जारी
- एम्स में HOD डॉक्टर की प्रताड़ना की मामलाः महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या के मामले में NHRC ने संज्ञान लिया
- अमित शाह आज से दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर
- IND vs ENG Semi-final: फाइनल का सफर नहीं आसान, टीम इंडिया को वानखेड़े में करना होगा ये ‘चमत्कार’
