भुवनेश्वर : ओडिशा सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने क्योंझर के केएल डिवीजन के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) नित्यानंद नायक को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दो दिनों तक चली गहन जाँच और तलाशी के बाद, सतर्कता विभाग को भ्रष्टाचार और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के पुख्ता सबूत मिले।
तलाशी के दौरान, टीम को अनुगुल में 9,000 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाली एक बहुमंजिला इमारत, अनुगुल के छेंडीपदा में एक फार्महाउस, 115 कीमती प्लॉट, 200 ग्राम सोना, 10.25 लाख रुपये नकद, 50.38 लाख रुपये से अधिक की जमा राशि और दो चार पहिया वाहन मिले। 1.5 एकड़ में फैले इस फार्महाउस में एक आउटहाउस, तालाब, बोरवेल और व्यापक वृक्षारोपण है।
गौरतलब है कि नायक ने सतर्कता विभाग के अधिकारियों से इस फार्महाउस का विवरण छिपाने की कोशिश की थी। हालाँकि, उनके क्योंझर स्थित आवास की तलाशी के दौरान फार्महाउस के निर्माण से संबंधित भुगतान और व्यय का विवरण देने वाली एक डायरी मिली।

नायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे क्योंझर अदालत के विशेष सतर्कता न्यायाधीश के समक्ष भेजा जाएगा। जांच जारी है और मामले की प्रगति के साथ और विवरण सामने आने की उम्मीद है।
- हम सब चाहते हैं कि हमारी भाषा… पूर्व CM ने गढ़वाली और कुमाऊनी को लेकर रख दी बड़ी मांग, जानिए हरीश रावत ने ऐसा क्या कहा?
- ग्वालियर में सट्टेबाजी के रैकेट का भंडाफोड़: 2 सटोरिए गिरफ्तार, ऑनलाइन गेमिंग और क्रिकेट पर लग रहा था दांव
- IPL 2026 RCB vs SRH : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस, हैदराबाद करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग 11
- पंजाब में छिपे आतंकी बेनकाब! मालेरकोटला से दो संदिग्ध दबोचे
- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया नितिन नवीन का भव्य अभिनंदन, बोले- समाज के आशीर्वाद से मिली बड़ी जिम्मेदारी

