Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को निम्बाहेड़ा दौरे पर थे, और इस बार तस्वीर कुछ अलग दिखी। सियासी औपचारिकताओं से हटकर वे सीधे पहुंच गए स्थानीय मंगल चाय घर एक आम चाय की दुकान, जहां उन्होंने आम लोगों के साथ बैठकर चाय पी और खुलकर बातचीत की।
इस दौरान उनके साथ विधायक श्रीचंद कृपलानी, मंत्री अर्जुन जीनगर, हेमंत मीणा, सीपी जोशी और बद्री जाट भी मौजूद रहे। लेकिन माहौल पूरी तरह अनौपचारिक था।

चाय की चुस्कियों के बीच मुख्यमंत्री ने साफ कहा सरकार की प्राथमिकता जमीनी हकीकत है, और हर नीति में जनता की भागीदारी ज़रूरी है। वहां मौजूद लोगों के लिए ये पल खास थे। कई ने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री इस तरह बगैर तामझाम के बैठा, सुना और समझा।
मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्थानीय समस्याओं, युवाओं के रोजगार और नगर विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
पढ़ें ये खबरें
- कनाडा का नया इमिग्रेशन कानून: 9 हजार पंजाबी समेत 30 हजार प्रवासियों पर संकट, जानें पूरी खबर
- ‘दिल्ली सेमीकंडक्टर पॉलिसी’ का ड्राफ्ट तैयार होना शुरू, निवेश और स्किलिंग पर फोकस
- CG Accident News : रफ्तार का कहर… अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत, 4 घायल
- 21 April Bank Holiday : कल बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है बैंकों की छुट्टी ?
- महिला आरक्षण बिल पर सियासत, 30 अप्रैल UP विधानमंडल का विशेष सत्र, विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी योगी सरकार
