जालंधर। जालंधर के बुलंदपुर गांव में एक पुलिस मुलाजिम रिश्वत लेते हुए पकड़ाया है। उसकी यह हरकत अब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। कैमरे में कैद हुए ASI को जरा भी ये आभास नहीं था कि वह कैमरे में कैद हो चुके है। वह घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देख ही नहीं पाया जिस कारण वह पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ा गए हैं।
जानकारी सामने आई है कि पुलिस अधिकारी ने रिश्वत लेकर मामला रफ़ा-दफ़ा करने की बात कही। पैसे के लालच में कमरे में लगा सीसीटीवी कैमरा भी नहीं देखा,जो सारी घटना उसमें क़ैद होने पर पुलिस मुलाजिम की वीडियो सामने आई है। उक्त पुलिस अधिकारी थाना मकसूदां में तैनात है। सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद ASI को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

डीएसपी करतारपुर इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी वीडियो में पुलिस अधिकारी रुपए ले रहा है या कुछ और इसकी भी पूरी जांच की जाएगी और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
- Recode Studios IPO : निवेश करने का आज आखिरी मौका, 33 गुना सब्सक्राइब, जानिए ग्रे मार्केट के संकेत ?
- ‘हवाला के जरिए I-PAC को फंडिंग हो रही थी और…’, ओपी राजभर ने सपा मुखिया पर साधा निशाना, कहा- जवाब दीजिए अखिलेश जी
- छोटे सरकार का बड़ा वार: मुजरा देखने पर एक्शन से खफा हुए बाहुबली, सरकार को दी नाच-गाना बंद करने की चुनौती
- साहब! पुल तो बना दिया, सड़क बनाना भूल गए? सिंगरौली में 4 साल से ‘शोपीस’ बना करोड़ों का पुल
- Currency Market Update : डॉलर के मुकाबले फिर गिरा रुपया, जानिए कितने पर पहुंचा डॉलर ?

