चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में एक और कैबिनेट बैठक बुलाई है, जो मुख्यमंत्री के निवास पर होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी जाएगी, जिसमें कुछ विभागों में भर्ती और विकास से संबंधित एजेंडों पर चर्चा होगी। हालांकि, बैठक का विस्तृत एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है। यह एक सप्ताह में दूसरी कैबिनेट बैठक है। इससे पहले लैंड पूलिंग के मुद्दे पर एक बैठक हो चुकी है।
गुरुवार सुबह भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में उनके निवास पर एक कैबिनेट बैठक हुई थी, जिसमें पंजाब के लिए नई औद्योगिक नीति की दिशा में कदम बढ़ाया गया। सरकार ने टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए तीन कमेटियों का गठन किया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि औद्योगिक नीति में सुधार और व्यवसाय करने में आसानी के लिए सुझाव प्राप्त करने हेतु इन कमेटियों को सूचित किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल वर्तमान में दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। गुरुवार को वहां उनका एक कार्यक्रम है, जिसके बाद वे चंडीगढ़ लौट आएंगे। इसके बाद ही शुक्रवार की कैबिनेट बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि तरनतारन में आगामी उपचुनाव को देखते हुए सरकार इस क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में तर्नतारन और अन्य क्षेत्रों में विकास योजनाओं को मंजूरी दी जा सकती है।
- गरीबी और समाज में मौजूद असमानताओं को खत्म करने का सबसे प्रभावी साधन है शिक्षा: भगवंत मान
- CG News : फोटो काॅपी और ऑनलाइन सेंटर पर RPF का छापा, टिकटों की कालाबाजारी करने वाला दलाल गिरफ्तार
- बालासोर के पूर्व MP रवींद्र जेना ने राज्यसभा की चर्चा के बीच छोड़ा बीजद – क्या बीजेपी में हो सकते हैं शामिल?
- चाय पीने जा रहा हूं कहकर निकला युवक गायब, गुस्से में परिजनों ने फूंके टायर, पुलिस खंगाल रही CDR
- सुरक्षित नहीं बेटियां! छतरपुर में स्प्रे छिड़ककर नाबालिग से रेप, खून से लथपथ मिली, शिवपुरी में चॉकलेट का लालच देकर 5 साल की मासूम से गंदी हरकत

