मोहाली : आम आदमी पार्टी (AAP) के मोहाली विधायक कुलवंत सिंह ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही 12 जुलाई को सर्वसम्मति से इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन अब निजी कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया है।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए 12 जुलाई को चुनाव हुए थे। इस दौरान AAP नेता अमरजीत सिंह मेहता लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा, AAP के महासचिव दीपक बाली को उपाध्यक्ष, सिद्धार्थ शर्मा को संयुक्त सचिव और पंजाब स्टेट प्लानिंग बोर्ड के वाइस चेयरमैन सुनील गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की पहचान
PCA की क्रिकेट जगत में अपनी विशिष्ट पहचान है। एसोसिएशन के पास दो बड़े स्टेडियम है, एक मोहाली के फेज़-10 में और दूसरा मुल्लांपुर में। इस साल मुल्लांपुर स्टेडियम में IPL मैच आयोजित किए गए थे। हालांकि, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण ऑपरेशन सिंदूर के दौरान IPL टूर्नामेंट को कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ा था। बाद में सीजफायर के बाद बचे हुए मैच आयोजित किए गए, जिनमें से कुछ का आयोजन स्थल बदल दिया गया।

क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मैचों की मेजबानी मुल्लांपुर स्टेडियम को सौंपी गई, जो पहले हैदराबाद में होने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण इन्हें मुल्लांपुर शिफ्ट किया गया।कुलवंत सिंह के इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस कदम ने राजनीतिक और क्रिकेट हलकों में चर्चा शुरू कर दी है।
- गरीबी और समाज में मौजूद असमानताओं को खत्म करने का सबसे प्रभावी साधन है शिक्षा: भगवंत मान
- CG News : फोटो काॅपी और ऑनलाइन सेंटर पर RPF का छापा, टिकटों की कालाबाजारी करने वाला दलाल गिरफ्तार
- बालासोर के पूर्व MP रवींद्र जेना ने राज्यसभा की चर्चा के बीच छोड़ा बीजद – क्या बीजेपी में हो सकते हैं शामिल?
- चाय पीने जा रहा हूं कहकर निकला युवक गायब, गुस्से में परिजनों ने फूंके टायर, पुलिस खंगाल रही CDR
- सुरक्षित नहीं बेटियां! छतरपुर में स्प्रे छिड़ककर नाबालिग से रेप, खून से लथपथ मिली, शिवपुरी में चॉकलेट का लालच देकर 5 साल की मासूम से गंदी हरकत

