पंजाब में बस परिवहन को लेकर अच्छी खींचतान चल रही है। मांग ना पूरी होने के कारण बस यूनियन ने 28 जुलाई को हड़ताल करने की चेतावनी दी है।कहा गया है कि अगर 27 जुलाई तक सरकार ने यूनियन की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 28 जुलाई को हड़ताल की जाएगी।
इसके पहले भी बस यूनियन ने कई बार अपनी मांग को लेकर हड़ताल की है। बस यूनियन का कहा है कि पंजाब सरकार उन्हें 27 जुलाई को बुला सकती है। अगर यूनियन को बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया तो पूरे राज्यभर में चक्का जाम किया जाएगा। क्योंकि हमारे पास इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं रह गया है। यह भी कहा गया है कि इस बार की हड़ताल जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक जारी रहेगी।

आपको बता दें कि अपनी मांगों को लेकर बस यूनियन ने 9 जुलाई को पूरे राज्य में हड़ताल की थी। जिस कारण रोजाना बस में सफर करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। सरकार ने बस यूनियन को बातचीत का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करवाई थी, लेकिन कोई हाल नहीं निकला।
- प्रचार के दौरान इनेलो जिलाध्यक्ष की कार पर पथराव, शीशा टूटा
- बिहार में लूट की योजना बना रहे 4 अपराधी गिरफ्तार, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे
- अगर आपको भी हैं इनमें से कोई समस्या, तो आम खाने से कर लें परहेज …
- कैथल पुलिस मुठभेड़ : इनामी बदमाश घायल, ASI बाल बाल बचे
- Jorhat Election Result 2026 LIVE: कांग्रेस के गौरव गोगोई अपनी सीट से पीछे, BJP के हितेंद्र नाथ गोस्वामी को 1200 वोटों की बढ़त

