फरीदकोट. पंजाब के फरीदकोट में सोमवार सुबह पंजाब पुलिस और गैंगस्टर लक्की पटियाला के गुर्गे चिंकी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में चिंकी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि चिंकी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में वह घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, चिंकी को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था। वह गांव बाहमण वाला में युवक यादविंदर सिंह की हत्या के मामले में मुख्य शूटर बताया जा रहा है। पुलिस उसे हत्या में इस्तेमाल हुए मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए गांव बीड़ सिखां वाला के पास ले गई थी। इसी दौरान चिंकी ने मोटरसाइकिल में छिपाई गई पिस्तौल से अचानक पुलिस पर गोली चला दी। उसकी गोली पुलिस वाहन के साइलेंसर पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें चिंकी के पैर में गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि चिंकी के पास से बरामद हथियार की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इसका इस्तेमाल बाहमण वाला हत्याकांड में हुआ था। साथ ही, चिंकी के दो अन्य सहयोगियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने लोगों को चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति ऐसे अपराधियों की मदद करेगा, जैसे उन्हें छिपाना, उनका फोन रिचार्ज करना या कोई अन्य सहायता प्रदान करना, उसे भी अपराधी माना जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- ‘जिन्होंने सदियों गुलाम बनाया, अब वो डर रहे हैं…’, सीहोर में गरजे दामोदर यादव, कहा- जो घोड़े पर नहीं बैठने दे रहे उन्हें गधे पर बैठाएंगे
- खेल-खेल में आई मौतः तीसरी मंजिल से नीचे गिरा 2 साल का मासूम, उखड़ी सांसें, जानिए कैसे घटी दिल दहला देने वाली घटना…
- CG Morning News : साय कैबिनेट की बैठक आज, जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक लेंगे CM, कांग्रेस विधायक दल की होगी बैठक, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज… पढ़ें और भी खबरें
- ‘मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में’, सरकारी अफसर की हत्या पर भड़के तेजस्वी, मोदी से लेकर सम्राट तक…
- ‘सोनार बांग्ला’ के लिए रिकॉर्ड मतदान करें…,’ अमित शाह ने बंगाल के वोटरों से की अपील, महुआ मोइत्रा बोलीं-ऐसा लग रहा है मिलिट्री शासन हो

