भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे राजू मदान ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, इस मामले में आज हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस मामले की सुनवाई 5 अगस्त को रखी गई है।
एटीपी सुखदेव वशिष्ट और महेश मखीजा को लेकर पुलिस कोर्ट में लेकर पहुंच गई है, जहां दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है। वहीं नाभा जेल में बंद विधायक रमन अरोड़ा को आज जालंधर कोर्ट में पेश किया जाएगा। रमन अरोड़ा ने कोर्ट में रेगुलर बेल को लेकर जमानत याचिका लगाई हुई है।
रमन अरोड़ा की वॉयस रिकार्डिंंग को लेकर विजिलेंस को लेकर भी कोर्ट में केस चल रहा है। हाल ही में विधायक के बेटे राजन अरोड़ा को शर्तों के आधार पर कोर्ट से सितंबर तक जमानत मिली है। जिसके बाद राजन को कोर्ट ने विजिलेंस का सहयोग देने के आदेश दिए।
- दर्दनाक हादसाः खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जला मजदूर, दूसरे की किसी तरह बची जान
- ‘जीरो बैलेंस पर भी 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली…’, स्मार्ट मीटर पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा बयान, कहा- रविवार, त्योहार-अवकाश के दिन बिजली न काटी जाए
- ‘अमित शाह को करना चाहिए दिल्ली का दौरा’, जानें क्यों तेजस्वी ने गृहमंत्री को दी यह सलाह?
- रामअवतार जग्गी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी की याचिकाओं को एक साथ किया टैग, 23 अप्रैल को होगी संयुक्त सुनवाई
- नूंह के केराका गांव में आग का कहर: भूसा राख, भैंस की दर्दनाक मौत, अर्टिगा गाड़ी भी जली

