किसान आंदोलन की तर्ज पर एक बड़ा जन आंदोलन छिड़ने की चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि लैंड पुलिंग को लेकर अब गांव के लोगों ने एक मत होकर बड़े आंदोलन को करने का फैसला लिया है। पंजाब मोर्चा के संयोजक गौरव राणा ने रूपनगर के सात गांवों की जमीनों को हड़पने के लिए जबरन लागू की जा रही लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ किसानों के पक्ष में आवाज उठाई। उन्होंने गांव गुरदासपुरा में ग्राम प्रधानों, पंचायतों और किसानों को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला।
राणा ने कहा कि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पंजाब के मुख्य सचिव, रूपनगर के विधायक और रूपनगर के डी.सी. 7 दिनों के भीतर इस नीति को रूपनगर जिले से रद्द नहीं करते हैं, तो किसान आंदोलन की तर्ज पर एक बड़ा जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसमें अमितोज मान, लक्खा सिधाना और पंजाब के हितों के लिए संघर्ष करने वाले अन्य नेता भी शामिल होंगे, ताकि प्रभावित गांवों के किसानों को इस ‘त्रासदी’ से बचाया जा सके।
राणा ने कहा कि दिल्ली से लाई गई नीति के तहत पंजाबियों के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में सरकारी नौकरियों में बाहरी राज्यों के लोगों को प्राथमिकता मिल रही है, जिसका कारण सरकार की गलत नीतियां हैं। उन्होंने सभा में इस संबंध में विस्तृत आंकड़े भी प्रस्तुत किए।
- दिल्ली-NCR से पेट्रोल-डीजल वाहन होंगे बाहर, चरणबद्ध रूप से हटाई जाएंगी पुरानी गाड़ियां, देखें पूरी टाइमलाइन
- चारधाम यात्रा के दौरान गैर हिंदुओं के प्रवेश और मोबाइल प्रतिबंध, फैसले पर सीएम धामी ने कही ये बात
- भीषण अग्निकांड में 12 घर जलकर राख, दो घंटे बाद पाया गया काबू, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
- MP की राजधानी में बड़ा प्रोजेक्ट: भारत की सबसे बेहतरीन AI City होगी विकसित, यहां 3700 एकड़ में बनेगी एआई सिटी
- Rajasthan News: सस्पेंड व्याख्याता ने जयपुर में ट्रेन से कटकर जान दी, दोस्तों को भेजा सुसाइड नोट


