जालंधर। पंजाब पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल की है। अपराधों के खिलाफ छेड़ी इस मुहिम के तहत थाना 2 में सीआईए स्टाफ ने ‘फतेह गैंग’ के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और नशे के समान भी जप्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 गैरकानूनी पिस्तौल, 10 रौंद और 50 ग्राम हेरोइन जप्त की है।
यह हैं आरोपी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अपराध 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर 2 में दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करणप्रीत सिंह उर्फ़ ज्ञानी उर्फ़ फतेह और अमन उर्फ़ अमना जालंधर के रूप में हुई है।

बड़ी मात्रा में हथियार जप्त आरोपियों के पास से 4 गैरकानूनी पिस्तौल (.32 बोर) के साथ 8 रौंद, 1 गैरकानूनी पिस्तौल (.45 बोर) के साथ 2 रौंद और 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। करणप्रीत सिंह उर्फ़ फतेह के खिलाफ आईपीसी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत 16 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अमन उर्फ़ अमना के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों दोषियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।
- एनडीपीएस केस में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को बतौर गवाह बुलाने पर रोक
- Kitchen Tips : हरी मिर्च को इस तरह से करें स्टोर, महीनों तक नहीं होगी खराब …
- BREAKING: मेघालय में अवैध कोयला खदान धंसने से 10 लोगों की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- सुशासन राज में ‘सिस्टम’ सेट है ! मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए भरे जा रहे फार्म-7, आखिर किसके इशारे में लोकतंत्र का हो रहा ‘हरण’?
- वैशाली में डायल 112 की पुलिस गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, होमगार्ड जवान गंभीर


