Rajasthan News: नागौर जिले के मेड़ता शहर में एक अजीबो-ग़रीब ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने ऐसे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो वारदात के वक्त खुद को औरत बनाकर ठगी करते थे। दिलचस्प बात यह रही कि गिरफ्तारी के बाद इन्हें महिलाओं के कपड़ों में ही कोर्ट तक परेड करवाया गया, जिससे पूरे इलाके में इस कार्रवाई की चर्चा हो रही है।

महिलाओं के भेष में देते थे ठगी को अंजाम
21 जुलाई को कृषि मंडी रोड पर एक बुज़ुर्ग को लॉटरी का झांसा देकर तीन लोगों ने दो लाख रुपये ठग लिए। जब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की, तो जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी वारदात के समय महिलाओं के कपड़े पहने हुए थे। यही नहीं, गिरफ्तारी के वक्त भी वे औरतों के वेश में छिपे हुए पाए गए।
गिरफ्तार आरोपी और उनकी पहचान
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। आरोपियों की पहचान अनिल कोठवानी (31, जयपुर), पूर्णमल (44, अलवर) और कुलभूषण (38, खैरथल, तिजारा) के रूप में हुई है। ये तीनों अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और पूछताछ में सामने आया कि इनके खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी के सैकड़ों मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने क्यों करवाई महिलाओं के वेश में परेड
पुलिस ने जब इन्हें कोर्ट ले जाया, तो जानबूझकर महिलाओं के कपड़ों में ही परेड करवाई। थानाधिकारी धर्मेश दायमा और उप अधीक्षक रामकरण सिंह मलिंडा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई का मकसद साफ था जिस वेश में ये ठगी करते थे, उसी वेश में इन्हें जनता के सामने लाना और एक कड़ा सामाजिक संदेश देना।
राजस्थान में घूम-घूमकर करते थे वारदातें
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये आरोपी लगातार शहर दर शहर घूमकर लोगों को लॉटरी और अन्य लालच देकर ठगी करते थे। इनकी गिरफ्तारी के बाद कई और मामलों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अब इनसे गहराई से पूछताछ कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- STF की गोली से अपराधी हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज, सूर्या के ऊपर दर्ज है दर्जनों मामले
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली में जनगणना की तैयारियाँ शुरू, AAP सरकार के दौरान केंद्र–LG पर दर्ज सभी केस होंगे खत्म, फीस निगरानी समिति को लेकर निजी स्कूलों को राहत, देश का पहला एयर टैक्सी कोरिडोर, 20 मिनट में गुरुग्राम से दिल्ली, तिहाड़ में सरेंडर से पहले राजपाल यादव का इमोशनल बयान
- बंगाल में TMC नेता के घर पर बम से हमला, लोगों में फैली दहशत, इलाके में मचा हड़कंप
- नीट छात्रा केस मामले में शंभू गर्ल्स हॉस्टल होगा सील, 10 नए संदिग्धों के DNA टेस्ट की तैयारी
- UP Budget 2026-27 : बजट से पहले योगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, अंतिम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

