पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद संजीव अरोड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा उन्होंने अपनी सभी 8 कंपनियों के एमडी पद से दिया है। इनमें हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड भी शामिल है। अरोड़ा ने रविवार को कंपनी के बोर्ड को बताया कि वह 3 अगस्त 2025 से यह पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता की सेवा करना उनका पहला कर्तव्य है।
अरोड़ा ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि 3 जुलाई 2025 को पंजाब के राज्यपाल कि तरफ से उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक पद की जिम्मेदारियां अब उनकी पूरी निष्ठा और समर्पण की मांग करती हैं। उन्होंने कहा कि अब वे कंपनी में अपनी पूर्व भूमिका को निभा पाना संभव नहीं समझते। यही कारण है कि यह जिम्मेदारी वह किसी और को दे रहे हैं।
आपको बता दें कि संजीव अरोड़ा 23 जून को पंजाब से विधायक चुने गए थे और 3 जुलाई को कैबिनेट मंत्री बने। अब वे मंत्री पद की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए कंपनियों के काम से खुद को अलग कर रहे हैं।
- धर्म स्वातंत्र्य कानून में संशोधन की मांग तेज : मसीह समाज ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 को संभाग स्तरीय प्रदर्शन का ऐलान
- दक्षिण के रण में भजनलाल का मैजिक; कोयंबटूर में गरजे राजस्थान के CM, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा!
- KKR vs PBKS IPL 2026: कोलकाता ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- अमृतसर के अदलीवाल गांव का सख्त फैसला: भागकर शादी करने वालों और परिवार का होगा बहिष्कार
- CG Accident News : दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, प्रधान पाठक की मौके पर हुई मौत, 3 युवक घायल

