अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल (SAD) के लिए नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित भर्ती कमेटी ने 11 अगस्त को तेजा सिंह समुद्री हॉल में बैठक आयोजित करने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) से अनुमति मांगी है। किसी भी संभावित विवाद से बचने के लिए एसजीपीसी ने इस संबंध में श्री अकाल तख्त साहिब को पत्र भेजा है। यह कदम अकाली दल और भर्ती कमेटी के बीच किसी भी टकराव को टालने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
हालांकि, भर्ती कमेटी के इस कदम से अकाली दल के भीतर नया विवाद खड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। अकाली दल में पहले भी मतभेद सामने आ चुके हैं, और यदि अब कोई नया विवाद उत्पन्न होता है, तो इसका सीधा असर तरनतारन में होने वाले उपचुनाव पर पड़ सकता है।
भर्ती कमेटी के पांच सदस्यों मनप्रीत सिंह इयाली, गुरप्रताप सिंह वडाला, संता सिंह उमैदपुर, इकबाल सिंह झूंडा और बीबी सतवंत कौर ने कहा है कि श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 11 अगस्त को नया अध्यक्ष चुनने के लिए सामान्य सभा बुलाई जा रही है। कमेटी चाहती है कि यह बैठक एसजीपीसी कार्यालय, तेजा सिंह समुंद्री हॉल में आयोजित हो।

एसजीपीसी के सदस्य कुलवंत सिंह मन्नन ने बताया कि भर्ती कमेटी की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है, जिस पर विचार के लिए श्री अकाल तख्त साहिब को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जो भी निर्देश होंगे, उनका पालन किया जाएगा।
- धर्म स्वातंत्र्य कानून में संशोधन की मांग तेज : मसीह समाज ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 को संभाग स्तरीय प्रदर्शन का ऐलान
- दक्षिण के रण में भजनलाल का मैजिक; कोयंबटूर में गरजे राजस्थान के CM, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा!
- KKR vs PBKS IPL 2026: कोलकाता ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- अमृतसर के अदलीवाल गांव का सख्त फैसला: भागकर शादी करने वालों और परिवार का होगा बहिष्कार
- CG Accident News : दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, प्रधान पाठक की मौके पर हुई मौत, 3 युवक घायल

