मोहाली। पंजाब के मोहाली में एक बड़ा हादसा हुआ है। वहां इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई है। वही कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। हादसे का कारण अभी बहुत ज्यादा स्पष्ट नहीं है। लेकिन इस हादसे से इलाके में अफरातफरी मच गई।
इस हादसे में मृतक की पहचान देवेंद्र और आसिफ के रूप में हुई है। दोनों की हालत इतनी बुरी थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से कंपनी में भारी नुकसान हुआ और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।
स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और सिलेंडर फटने के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।
- अनोखी चोरी : पहले समोसा खाया, फिर बाइक लेकर फरार हो गया चोर, CCTV में कैद हुई वारदात
- 120 दिन बाद आया सऊदी से शव, मुआवजे को कारण बता परिवार वाले ने लेने से किया इनकार
- पंजाब : दो डिप्टी सीएम बनने को लेकर चर्चा तेज
- नसबंदी शिविर में अमानवीयता पर बड़ी कार्रवाई: बीएमओ को हटाकर मुख्यालय में किया अटैच, ऑपरेशन के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटाया था
- टीआई की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई: अपराधों पर लगाम न कसने पर कमिश्नर ने लिया एक्शन, थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच


