पंजाब के होशियापुर के एक युवक की इटली में मौत हो गई है। युवक की लाश जंगल में मिली, जिसके बाद इसकी जांच पुलिस कर रही है। युवक की उम्र 30 साल के बताई गई है, उसका नाम संदीप था जो कि होशियारपुर ज़िले के सलेमपुर गाव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, मृतक कुछ साल पहले बेहतर भविष्य के लिए विदेश गया था।
संदीप के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि संदीप इटली में अपनी बहन के पास गया था और बहुत अच्छा काम कर रहा था, लेकिन 28 तारीख़ को संदीप को अपनी बहन के घर जाना था और जब वह काम से बाहर निकला तो अपनी बहन के घर नहीं पहुंचा, जिसके बाद उसकी बहन और उसके जीजा ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

लगातार पूछताछ करने के बाद इटली पुलिस ने उसकी काफ़ी तलाश की, लेकिन तीसरे दिन दुर्भाग्यपूर्ण खबर आई कि इटली के जंगलों में एक शव पड़ा है। मृतक की बहन ने जाकर उसकी पहचान की तो पता चला कि वह संदीप का शव था। संदीप के घर में उसके माता पिता है। मृतक के परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से संदीप का शव पंजाब लाने की मांग की है।
- मंडला में मधुमक्खियों का हमला: स्कूल में प्रार्थना के समय किया अटैक, 15 से ज्यादा घायल; पहले भी हो चुकी है घटना
- सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश पर फिर सुनवाई होगी शुरू, सुप्रीम कोर्ट में बैठेगी 9 जजों की पीठ
- शर्मनाक: यूपी की महिला डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, विरोध करने पर पीटा, ऑर्केस्ट्रा संचालक समेत 3 गिरफ्तार
- लुधियाना : दो लाख में महिला बेच रही थी नवजात शिशु, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
- दिल्ली में हर जमीन का आधार कार्ड: रेखा गुप्ता सरकार ने लॉन्च किया यूनिक लैंड आइडेंटिफिकेशन नंबर


