Rajasthan News: अजमेर. राज्य में चार साल के इंतजार के बाद सब इंस्पेक्टर की भर्ती होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में रविवार से ऑनलाइन फॉर्म भरने शुरू होंगे। साल 2021 की भर्ती में पेपर लीक और फर्जीवाड़े के चलते इस बार आयोग सतर्कता बरतेगा।

1949 में गठित राजस्थान लोक सेवा आयोग ही सब इंस्पेक्टर-प्लाटून कमांडरों की भर्ती परीक्षा कराता है। यह सिलसिला 2021 की भर्ती परीक्षा तक जारी रहा। इसके तहत आयोग ने पुलिस में 859 पदों की भर्ती परीक्षा कराई थी। चार साल बाद सरकार ने 1015 पदों की अभ्यर्थना राजस्थान लोक सेवा आयोग को भेजी है। सब इंस्पेक्टर /प्लाटून कमांडर के पदों के लिए 8 सितबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे। इसमें उप निरीक्षक के 896, उपनिरीक्षक सहरिया के 4, उप निरीक्षक अनुसूचित जाति के 25, उप निरीक्षक आईबी के 26, प्लाटून कमांडर के 64 पद शामिल हैं।
पेपर से परीक्षा तक सतर्कता
आयोग अगले वर्ष 5 अप्रेल को सब इंस्पेक्टर-प्लाटून कमांडर की परीक्षा कराएगा। पिछली भर्ती में निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा को पेपर बनाने की जिमेदारी दी गई थी। उसके भांजे और आयोग के बर्खास्त ड्राइवर के जरिए पेपर लीक होते हुए कई हाथों में पहुंचा। इसके चलते इस बार आयोग पेपर बनाने से परीक्षा होने तक सतर्कता बरतेगा।
लगातार खाली हो रहे पद
सेवानिवृत्तियों और पदोन्नति के चलते सब इंस्पेक्टर के करीब 1 हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं। वर्ष 2021 की सब इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक कांड, डमी अभ्यर्थियों के परीक्षा में बैठाने के चलते विवादों में है। एसओजी आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामूराम राइका समेत 60 से अधिक लोगों को गिरतार कर चुकी है।
पढ़ें ये खबरें
- हम आपका समर्थन करेंगे… स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी के लिए कह दी ये बात, 2027 के चुनावों को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
- नवरात्रि मेले में अश्लील डांस: बार बालाओं के डांस देखने उमड़ी भीड़, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- वाहन चेकिंग के दौरान कार चालक ने काटा बवाल : चाबी मांगने पर ट्रैफिक निरीक्षक को दी धमकी, कहा- मैं प्रदेश पदाधिकारी हूं, अब अंजाम यहीं भुगताउंगा
- IPL 2026 : KKR ने MI को 221 रन का दिया टारगेट, रहाणे-अंगकृष का अर्धशतक, शार्दुल ने झटके 3 विकेट
- 7 साल बाद फिर लौटी टॉपर्स की फैक्ट्री सिमुलतला आवासीय विद्यालय की चमक, 492 अंक लाकर पुष्पांजलि कुमारी ने टॉप किया बिहार
