Rajasthan News: दौसा जिले के सैंथल थाना क्षेत्र के बापी में बुधवार तड़के करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ. सालासर बालाजी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े ट्रेलर में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 7 बच्चों और 3 महिलाओं की मौत हो गई. करीब 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया है. सभी मृतक और घायल यूपी के जिला एटा के असरौली गांव के रहने वाले थे.

दो पिकअप से लौट रहे थे श्रद्धालु
श्रद्धालुओं का दल दो पिकअप वाहनों में लौट रहा था. रास्ते में एक पिकअप आगे निकल गई, जबकि दूसरी बापी के पास खड़े ट्रेलर से टकरा गई. हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए, जिनमें कई की हालत नाजुक है. मृतकों के शव दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए हैं.
प्रशासन और पुलिस मौके पर
हादसे की सूचना मिलते ही दौसा सीओ रवि प्रकाश शर्मा, सैंथल थाना, कोतवाली और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार और एसपी सागर आनंद भी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया.
पढ़ें ये खबरें
- उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के साथ समृद्धि के सुपथ पर अग्रसर ‘नया UP’! 665 नर्सिंग अधिकारियों को सीएम योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
- CM डॉ. मोहन यादव वाराणसी में रखेंगे MP का ओडीओपी मॉडल, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार
- Chhattisgarh News : नशे के सौदागारों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 394 आरोपी गिरफ्तार, 4.5 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त
- Bihar Politics: अचानक CM नीतीश से मुलाकात करने पहुंचे अनंत सिंह, मुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर दिया यह बड़ा बयान
- बंगाल चुनाव 2026 : कांग्रेस ने 284 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, अधीर रंजन को इस सीट पर दिया गया मौका
