फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज फतेहगढ़ साहिब में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए महिला सरपंचों और पंचों को प्रशिक्षण के लिए महाराष्ट्र रवाना किया। साथ ही, उन्होंने 500 नए पंचायत घरों का वर्चुअल नींव पत्थर रखा। सीएम मान ने इसे पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि यह पहल ग्रामीण प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने सरहिंद रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर महिला सरपंचों और पंचों को तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन और महाराष्ट्र में प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन विशेष ट्रेनें बुक की हैं, जो सरपंचों और पंचों को प्रशिक्षण के लिए ले जाएंगी। प्रशिक्षण में उन्हें पंचायती जिम्मेदारियों, डिजिटल तकनीकों और ग्रामीण विकास से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। ये प्रतिनिधि पहले तख्त श्री हजूर साहिब में माथा टेकेंगे और फिर महाराष्ट्र में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

ट्रेन रवानगी के बाद सीएम मान ने 500 नए पंचायत घरों का वर्चुअल नींव पत्थर रखा। ये पंचायत घर आधुनिक तकनीक से बनाए जाएंगे, जिनमें कॉन्फ्रेंस रूम, सरपंच के लिए अलग कमरा और डिजिटल रूम की सुविधा होगी। ये पंचायत घर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाएंगे।
सीएम मान ने कहा कि असली आजादी का जश्न तब मनाया जाएगा, जब तहसीलों में बिना रिश्वत के काम होंगे और थानों में गरीबों की सुनवाई होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार ने इस दिशा में काफी हद तक सिस्टम को दुरुस्त किया है। साथ ही, उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि पंजाब की जवानी को बर्बाद करने वालों और अमन-शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
- स्टेडियम के पास भीषण आग, 15 फीट तक उठीं लपटें, इलाके में मची अफरा-तफरी, देखें Video…
- कार्यालय से सदन तक! जानिए कौन हैं अरविंद शर्मा, जिन्हें भाजपा ने बनाया अपना एमएलसी उम्मीदवार
- बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व: हरिद्वार में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, नया ट्रैफिक प्लॉन लागू
- UAE ने किया OPEC और OPEC+ से बाहर निकलने का ऐलान
- PBKS vs RR IPL 2026: पंजाब ने राजस्थान को 223 रन का दिया टारगेट, प्रभसिमरन-स्टोइनिस ने खेली अर्धशतकीय पारी; यशराज ने झटके 2 विकेट

