अमृतसर. फिरोजपुर शहर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह हादसा उस समय हुआ जब वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने जा रहे थे। हादसे में उनकी कार गांव धीराघारा के पास सड़क से उतरकर खेतों में पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार परिवार को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने अचानक कार को मोड़ा, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि इस हादसे में विधायक भुल्लर और उनके साथियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित कार से बाहर निकाला गया। हालांकि, मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला और उसका बच्चा घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टक्कर से बचने की कोशिश में मोटरसाइकिल गिर गई, जिससे दोनों को चोटें आईं।
हादसे के बाद विधायक भुल्लर ने तुरंत मानवीय कदम उठाया और घायल महिला व बच्चे को अपनी कार में अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
- HAM विधायक ललन राम ने मांगे दो मंत्री पद, निजी स्कूलों की वसूली पर दी आंदोलन की चेतावनी
- Alwar News: सरकारी स्कूल में मच गया हड़कंप, बच्चों की दाल में तैरता मिला मरा चूहा
- CG Crime : दुष्कर्म में नाकाम होने पर महिला पर फावड़े और आरी से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
- सिंधिया समर्थक बने SADA अध्यक्ष: कांग्रेस का गमछा पहने पोस्टर वायरल, विपक्ष का तंज- दिल अभी भी…
- करोड़ों की मूंग डकारने वाले मास्टरमाइंड का सरेंडर, 4 करोड़ के घोटाले में अमित तोमर की वापसी, अब खुलेंगे रसूखदारों के राज

