होशियारपुर/कपूरथला. पंजाब और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण पौंग डैम में पानी का स्तर बढ़ गया है, जिसके चलते डैम से 57,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिसके कारण कपूरथला और होशियारपुर के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
हिमाचल प्रदेश और पंजाब में सावन के बाद भी बारिश का सिलसिला जारी है। इससे निचले इलाकों में डैमों का जलस्तर बढ़ गया है। पौंग डैम की महाराजा प्रताप सागर झील में पानी का स्तर फिर से बढ़ गया है। अधिकारियों का अनुमान है कि रात तक डैम में 2 लाख क्यूसेक पानी पहुंच सकता है।
होशियारपुर के मुकेरियां में ब्यास नदी के तेज बहाव के कारण धनोआ पुल में दरार आ गई है। यह पुल मुकेरियां को गुरदासपुर से जोड़ता है और 2016 में अकाली दल बादल सरकार के कार्यकाल में बनाया गया था। बढ़ते जलस्तर के कारण पुल की स्थिति प्रभावित हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने पुल पर पुलिस तैनात कर दी है और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यह कदम किसी भी संभावित हादसे को रोकने के लिए उठाया गया है।

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के कई गांवों में ब्यास नदी का पानी घुस गया है, जिससे लोगों के घरों और किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बढ़ते जलस्तर ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
- उन्हें ड्रामे की आदत… बीजेपी में शामिल होते ही केजरीवाल पर जमकर बरसीं स्वाति मालीवाल, बताया क्यों छोड़ा AAP का साथ
- ‘महिला आरक्षण को रोकने की कुत्सित कोशिश…’, CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- देश की आधी आबादी के मन में इनके खिलाफ आक्रोश
- पटना में 2.5 लाख की रिश्वत लेते असिस्टेंट रजिस्ट्रार गिरफ्तार, कुलपति पर मढ़ा आरोप, कहा- VC के कहने पर आया था
- ‘कृपया अधिकारी को रोकें’, कलकत्ता HC में IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ याचिका; जज ने दिया जवाब
- IPL में रन मशीन विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा कीर्तिमान बनाने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

