Rajasthan News: प्रदेश में सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि फिर बढ़ा दी है। अब 30 अगस्त तक विद्यार्थी प्रवेश ले सकेगा। पहली से आठवीं तक की कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया साल भर जारी रहेगी। निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट ने आदेश जारी कर प्रवेशोत्सव की तिथि बढ़ा दी। नामांकन बढ़ाने और ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अगस्त तक बढ़ाई है। पहले 16 अगस्त तक प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम तय किया था।

बारिश से लग गया था ब्रेक
स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और ड्रॉप आउट बच्चों को जोड़ने के अभियान पर बारिश और हादसों से ब्रेक लग गया था। प्रदेशभर में जर्जर स्कूलों के कारण कई हादसे हुए। इससे समूचे शिक्षा विभाग का फोकस बच्चों की सुरक्षा पर लगा रहा। इससे शिक्षा विभाग प्रवेशोत्सव में अपेक्षित नतीजे हासिल नहीं कर पाया।
प्रवेशोत्सव में निजी स्कूल मारते हैं बाजी
निजी स्कूल साल की शुरुआत में ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर देते हैं। फरवरी-मार्च में बच्चों को प्रवेश देना शुरू कर देते हैं। जुलाई तक तो निजी स्कूलों में नामांकन बढ़ जाता है। वहीं सरकारी स्कूलों में नए शिक्षा सत्र से प्रवेशोत्सव का अभियान शुरू किया जाता है। इस कारण शिक्षकों के लिए नामांकन बढ़ाना चुनौती बन जाता है। शिक्षक संघ पंचायतीराज के प्रदेश अध्यक्ष शेरसिंह चौहान का कहना है कि सरकारी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया नए शैक्षणिक सत्र से पहले ही आरंभ कर देनी चाहिए। इससे स्कूलों का नामांकन स्वाभाविक रूप से बढ़ेगा।
पढ़ें ये खबरें
- धार में अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह: CM डॉ मोहन ने नव-दंपत्तियों को दी बधाई, जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में आचार्य श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज का लिया आशीर्वाद
- PBKS vs LSG IPL 2026: पंजाब ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर, लखनऊ को दिया 255 रन का लक्ष्य, प्रियांश और कोनोली ने जड़े अर्धशतक, मणिमरन और प्रिंस ने झटके 2-2 विकेट
- Rajasthan News: अंकल मेरी दोस्त की शादी रुकवा दो, उसे पढ़ना है: 8 साल के मासूम की एक कॉल और मच गया हड़कंप
- Bihar Top News 19 april 2026: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में CM सम्राट ने की पूजा, यादवों के मोहल्ले में चिराग का गाना नहीं बजेगा
- Rajasthan News: सवाई माधोपुर में दहशत: खेत में 12 साल के बच्चे पर तेंदुए का हमला, चीखें सुनकर दौड़ी मां और दादी

