Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बार-बार दिल्ली दौरे को लेकर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सीएम को दिल्ली में डांट पड़ती है, फिर वे सांगानेर लौटकर फोटो खिंचवाने लगते हैं।

डोटासरा ने तंज कसते हुए पूछा, दिल्ली में आखिर रखा क्या है? पीएम विदेश दौरे पर हैं, तो वहां मिलता कौन है? अगर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलना है, तो हॉटलाइन या फेसटाइम पर बात हो सकती है।
डोटासरा ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के हालात संभालने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि दो महीने बाद कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलेगा और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यों के ठेकेदारों को भुगतान नहीं हो रहा। उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भी निशाना साधा, आरोप लगाया कि गरीबों को इलाज और बच्चों को शिक्षा व किताबें नहीं मिल रही हैं। डोटासरा ने तंज कसा, परीक्षा में बच्चे लिखेंगे कि मदन दिलावर जैसे शिक्षा मंत्री हों, तो कुछ लिखने की जरूरत नहीं।
उन्होंने बताया कि मई में प्रिंसिपल की डीपीसी हुई, लेकिन अगस्त के आधे बीतने के बाद भी पोस्टिंग नहीं दी गई। डोटासरा ने दिलावर के पंचायत चुनाव कराने के दावे पर चुटकी लेते हुए कहा, सीएम चुनाव नहीं करा सके, तो दिलावर कैसे कराएंगे?
पढ़ें ये खबरें
- घर में छात्रा को अकेली देख पहुंच गया सीनियर स्टूडेंट, जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने नाबालिग को किया गिरफ्तार
- ‘MLC बनने के लिए हमारे घर आते थे…’, TMC सांसद कीर्ति आजाद का गिरिराज सिंह पर बड़ा हमला, बोले- कपड़ा भी हमने सिलवा कर दिया
- दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने और बेचने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, एक आरोपी और गिरफ्तार
- क्या निशांत कुमार होंगे बिहार के अगले सीएम? जेडीयू कार्यकर्ताओं के बाद अब दिग्गज नेताओं ने भी भरी हमी, बोले- उनमें सभी गुण हैं
- दलमंडी में ध्वस्तीकरण कार्रवाई, 30 मकानों पर चला हथौड़ा

