अमृतसर। अमृतसर में एक परिवार में जायदाद विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि उन्होंने खुद को खत्म करने का फैसला ले लिया। इस परिवार ने सोमवार शाम भंडारी पुल पर आत्महत्या का प्रयास किया। जैसे ही यह घटना लोगों ने देखी तुरत पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस और राहगीरों ने तुरंत उन्हें रोका। सरे रह में परिवार ने हाथों में पेट्रोल की बोलत पकड़ी हुई थी। इस बोतल को देख कर वहां से आने वाले वाले सभी चकित हो गए और उन्हें शांत करने की कोशिश करने लगे। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची वैसे ही परिजनों के हाथों से की बोतल को कब्जे में लिया। साथ ही दंपत्ति को समझा कर घर भेजा।
परिवार के मुखिया हरि राम ने आरोप लगाया कि उनका अपने रिश्तेदारों के साथ लंबे समय से जायदाद को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि थाना बी डिवीजन के अधीन कोट बाबा दीप सिंह की गली छज्जू मिश्र में उनकी दुकान है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहते हैं।
हरि राम के अनुसार उन्होंने 2009 में अपने ही परिवार से एक दुकान खरीदी थी। उनका दावा है कि दुकान की रजिस्ट्री आज भी उनके नाम पर है। आरोप है कि उनके रिश्तेदार रमेश कुमार, दिनेश कुमार और बंटी दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। हरि राम ने आरोप लगाया कि रिश्तेदारों ने उनके बेटे के खिलाफ थाना बी डिवीजन में शिकायत दर्ज करवाई थी। कुछ दिन पहले पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस सभी घटनाक्रम से वह परेशान है। बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद हरि राम उसकी जमानत करवाने के लिए अमृतसर पहुंचे। उनका कहना है कि मामले में न्याय नहीं मिलने से वह और उनकी पत्नी परेशान थे। इसी के चलते दोनों सोमवार को भंडारी पुल पर पहुंचे और खुद को खत्म करने की कोशिश की।
- CG में अनुपम पहल : SBH Cosmetic Clinic के साथ अब Medi Beauty Salon भी
- राजधानी में दिनदहाड़े लूट की कोशिश: घर में घुसकर बुजुर्ग पर बरसाए हथौड़े, केयरटेकर ही निकली मास्टरमाइंड!
- Ranchi Weather: भारी बारिश से रांची के डैमों में बढ़ा पानी, कांके डैम का फाटक 6 इंच खुला, रुक्का-गेतलसूद के भी 2 गेट खुले
- अद्भुत होगा दीपोत्सवः 32 लाख दीयों का विशाल लक्ष्य को पूरा करने के लिए टेंडर जारी, 2,100 ड्रोन्स से रचेगा अलौकिक इतिहास
- Jamshedpur Bank Robbery: केनरा बैंक डकैती में पुलिस के हाथ खाली, पांचों लुटेरों पर 2-2 लाख का इनाम


