तरनतारन। पंजाब के तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव ( By-election in Tarn Taran ) होने वाला है। इसके लिए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त संशोधन हेतु शेड्यूल जारी किया है। संक्षिप्त संशोधन 1 जुलाई 2025 (योग्यता तिथि मानते हुए) से किया जाएगा।
अभी उपचुनाव की तिथि तय नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त 2025 तक मतदान स्टेशनों की रैशनलाइजेशन, 2 को एकीकृत ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन, दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि दो से 17 सितंबर तक होगी। दावे और आपत्तियों का निपटारा 25 सितंबर तक किया जाएगा जबकि 30 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष संक्षिप्त संशोधन संबंधी विस्तृत जानकारी पंजाब की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को पहले ही जारी की जा चुकी है।
- गहलोत के टांग वाले बयान पर मदन राठौड़ का तंज, बोले- पायलट को आज भी बच्चा समझते हैं पूर्व CM
- करेंसी टावर में लिफ्ट फंसने की घटना : जांच में तकनीकी खामियां उजागर, 7 दिन में सुधार के निर्देश
- मृत बहन का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई, बोला- ‘ये रही बहन, अब तो पैसे दे दो’, जानिए क्या है पूरा मामला
- जयपुर में एबीएचआरओ नारी शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित हुईं अल्का शर्मा और सपना मौर्य
- रेवाड़ी में जलभराव पर गरजीं प्रत्याशी आशा देवी, बोलीं—बच्चों के लिए खतरनाक बनी सड़क

