बठिंडा। बठिंडा के थाना कैंट क्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक पुलिसकर्मी के कथित अपहरण, मारपीट और दो लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने पहले पुलिसकर्मी की वीडियो बनाई, फिर उसके साथ मारपीट कर जबरन कार में बैठाया और गांव सेमा कलां ले जाकर बंधक बना लिया।
दो लाख की मांग
आपको बता दें कि आरोपियों ने दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। उसका एटीएम कार्ड छीन लिया गया और उसकी स्विफ्ट कार भी अपने कब्जे में ले ली गई।इस बारे में सिपाही कुलविंदर सिंह ने बताया कि हरजिंदर सिंह उर्फ पोपा और उसके तीन अज्ञात साथियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर गांव सेमा कलां ले गए। वहां आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए दो लाख रुपये की मांग की। शिकायत के अनुसार आरोपित उसका एटीएम कार्ड भी ले गए और उसकी स्विफ्ट कार (पीबी-03-एजी-5030) भी अपने साथ ले गए।
यह लगे आरोप
पुलिस का कहना है कि शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपितों के खिलाफ अपहरण, फिरौती मांगने, मारपीट, अवैध रूप से बंधक बनाने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल थाना कैंट पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गई है।
- करनाल नगर निगम की नई आयुक्त सलोनी शर्मा से पार्षदों की परिचय बैठक, शहर विकास का बनेगा व्यापक रोडमैप
- नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, हाईवे पर किया चक्काजाम, कांग्रेस ने कसा तंज
- भगवान जगन्नाथ के 12 नामों का जप: रोज उच्चारण से मिलती है विशेष कृपा
- नवा रायपुर के विकास को नई गति, OTS योजना-2026 के मंजूरी से निवेशकों को ब्याज और अधिभार में मिलेगी राहत
- एंडी बर्नहम बन सकते हैं ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री, लेबर पार्टी के 322 सांसदों का समर्थन; इस दिन ले सकते हैं शपथ

