चंडीगढ़. पंजाब में मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में सामान्य बारिश हो सकती है। एक नई पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मॉनसून और तेज होगा। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
16 जिलों में बारिश, नदियों में उफान
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के 16 जिलों में बारिश की संभावना है। कल कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कुछ में येलो अलर्ट जारी किया गया था। हिमाचल प्रदेश से छोड़े जा रहे पानी के कारण पंजाब की नदियां उफान पर हैं, जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
तापमान में बढ़ोतरी
बीते दिन पंजाब में बारिश नहीं होने से तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान मोहाली में 35.4 डिग्री रहा। अमृतसर में 33.4 डिग्री, लुधियाना में 33.8 डिग्री, पटियाला में 34.6 डिग्री और फरीदकोट में 34.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
- दिल्ली सरकार का ‘ग्रीन एक्शन प्लान 2026-27’, 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
- PBKS vs RR IPL 2026: आज शाम पंजाब किंग्स की बादशाहत को चुनौती देगी राजस्थान रॉयल्स, जानिए पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- पाताल नापने की बात करने वाले तेज प्रताप पहुंचे बाबा की शरण में, वीडियो कॉल पर पूछा अपना राजनीतिक भविष्य
- मुंबई में कलमा पढ़ने से मना करने पर हमला: देवेंद्र फडणवीस बोले- ATS के साथ NIA भी करेगी मामले की जांच
- रफ्तार ने रोकी सांसेंः भाई-बहन और जीजा को पिकअप ने मारी ठोकर, तीनों की मौके पर मौत, मंजर देख सहम उठे लोग

