Rajasthan News: राजस्थान के प्रसिद्ध आस्था स्थल खाटूश्यामजी में इन दिनों भक्तों की भीड़ से ज्यादा एक नए विवाद की चर्चा है. मामला है अस्पताल चौराहे पर स्थाई गेट लगाने का. प्रशासन का कहना है कि यह गेट भक्तों की भीड़ और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है, लेकिन स्थानीय लोग इसे अपनी आजादी पर पाबंदी मान रहे हैं. उनका कहना है कि गेट लगने से वे अपने ही शहर में कैद हो जाएंगे.

योजना शुरू होते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया. स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह चौराहा बच्चों के स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और आम लोगों की आवाजाही का मुख्य रास्ता है. ऐसे में गेट लगने से रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित होगी. खासकर इमरजेंसी की स्थिति में अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा.
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश रामूका ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गेट लगाने की योजना को तुरंत रोकने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन नहीं माना तो आंदोलन तेज होगा. व्यापार मंडल और कई स्थानीय नेताओं ने भी इस फैसले को प्रशासन की जिद बताया है.
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. देर रात तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी रही, मगर कोई नतीजा नहीं निकला. प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे कि अस्पताल चौराहे पर गेट किसी भी हाल में नहीं लगेगा. आज यहां बड़े विरोध प्रदर्शन की संभावना जताई जा रही है.
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime : जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, नगदी भी जब्त
- बड़ा हादसा: टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आई महिला, कटकर अलग हुआ हाथ
- ‘अब तो हमें बख्श दो…’ रायबरेली में मॉडल श्रद्धा दुबे के घर पुलिस की दस्तक, दरवाजे पर हाथ जोड़कर रो पड़ीं सौतेली मां
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मां दुर्गा से की प्रदेश की सुख-शांति की कामना
- 700 साल पुरानी परंपरा के नाम पर विवाद, प्रशासन ने बदला फैसला, ‘आम दरबार’ की जगह फिर हुआ ‘मुरिया दरबार’
