Rajasthan News: राजस्थान में इस बार अच्छी बारिश ने बंपर फसल की उम्मीद जगा दी है, लेकिन खेती के लिए सिर्फ पानी ही काफी नहीं है. समय पर खाद मिलना भी उतना ही जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि खरीफ फसल के लिए राज्य में खाद की कोई किल्लत नहीं होनी चाहिए और हर किसान को समय पर खाद उपलब्ध कराया जाए.

जयपुर में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सीएम शर्मा ने जिलों में खाद के आवंटन, आपूर्ति और मौजूदा उपलब्धता की समीक्षा की. बैठक में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि उनकी सरकार किसानों की समृद्धि और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और पोषक तत्व समय पर मिलें ताकि उनकी मेहनत रंग लाए.
किसानों की सबसे बड़ी समस्या है कि उन्हें सही समय पर खाद उपलब्ध होने की जानकारी नहीं मिलती. इस पर सीएम ने आदेश दिया कि जिलावार खाद की स्थिति और आपूर्ति की जानकारी किसानों तक नियमित रूप से पहुंचाई जाए. इससे किसानों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी. साथ ही, उन्होंने संतुलित खाद उपयोग और जैविक विकल्प जैसे वर्मी-कम्पोस्ट को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया.
बैठक में यह भी बताया गया कि कृषि विभाग ने अवैध खाद, अनाधिकृत भंडारण और घटिया खाद बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है. नकली और घटिया खाद किसानों की फसल और जेब दोनों को नुकसान पहुंचाती है, इसलिए सरकार इस पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है.
पढ़ें ये खबरें
- T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले 10 बल्लेबाज, विराट कोहली ने लिस्ट में मचाई खलबली, पाकिस्तानी दिग्गज को पछाड़ा
- घर में छात्रा को अकेली देख पहुंच गया सीनियर स्टूडेंट, जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने नाबालिग को किया गिरफ्तार
- ‘MLC बनने के लिए हमारे घर आते थे…’, TMC सांसद कीर्ति आजाद का गिरिराज सिंह पर बड़ा हमला, बोले- कपड़ा भी हमने सिलवा कर दिया
- दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने और बेचने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, एक आरोपी और गिरफ्तार
- क्या निशांत कुमार होंगे बिहार के अगले सीएम? जेडीयू कार्यकर्ताओं के बाद अब दिग्गज नेताओं ने भी भरी हमी, बोले- उनमें सभी गुण हैं
