Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश में नगर निकाय और पंचायत चुनावों में देरी को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि सरकार की मंशा साफ नहीं है और वह जानबूझकर चुनाव टाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पिछले दो सालों में इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया और अब परिसीमन का बहाना बनाकर चुनाव को और आगे खिसकाने की कोशिश कर रही है।

डोटासरा ने कहा, सरकार ने बजट में ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ की बात कही, लेकिन ऐसा कोई कानूनी प्रावधान मौजूद नहीं है। सरकार की मंशा चुनाव कराने की नहीं, बल्कि प्रशासकों के जरिए समय निकालने की है। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के पंजाब सरकार से संबंधित एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि परिसीमन के आधार पर चुनाव को टाला नहीं जा सकता।
उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने भी सरकार को निर्देश दिए हैं कि पांच साल के भीतर चुनाव क्यों नहीं हुए, इसकी जांच हो और भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को इस बारे में लिखा जाए। डोटासरा ने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगी और सरकार को जनता के हकों पर कुठाराघात करने से रोकने के लिए बाध्य करेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और ग्रामीण व शहरी प्रशासन में शून्यता पैदा हो गई है। डोटासरा ने कहा, सरकार चुनाव से डर रही है, लेकिन उच्च न्यायालय और विपक्ष मिलकर इसे मजबूर करेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime : जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, नगदी भी जब्त
- बड़ा हादसा: टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आई महिला, कटकर अलग हुआ हाथ
- ‘अब तो हमें बख्श दो…’ रायबरेली में मॉडल श्रद्धा दुबे के घर पुलिस की दस्तक, दरवाजे पर हाथ जोड़कर रो पड़ीं सौतेली मां
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मां दुर्गा से की प्रदेश की सुख-शांति की कामना
- 700 साल पुरानी परंपरा के नाम पर विवाद, प्रशासन ने बदला फैसला, ‘आम दरबार’ की जगह फिर हुआ ‘मुरिया दरबार’
