Rajasthan News: राजस्थान में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं को बैंकों और वित्तीय संस्थानों से बेहद कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को नया व्यवसाय शुरू करने या पुराने कारोबार को विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए पूंजी उपलब्ध कराना है। सरकार लोन पर अधिकतम दो करोड़ रुपये तक 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान देगी। साथ ही शुरुआती पूंजी यानी मार्जिन मनी के तौर पर 25 प्रतिशत या अधिकतम 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
योजना के तहत अगर लोन की राशि एक से दो करोड़ रुपये के बीच है, तो महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग, दिव्यांगजन, ग्रामीण क्षेत्र में व्यवसाय करने वालों और मान्यता प्राप्त बुनकर व शिल्पकारों को 1 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज सब्सिडी मिलेगी।
सरकार का मानना है कि इस योजना से प्रदेश के युवा रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनेंगे। इससे उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय उद्योग मजबूत होंगे और ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime : जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, नगदी भी जब्त
- बड़ा हादसा: टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आई महिला, कटकर अलग हुआ हाथ
- ‘अब तो हमें बख्श दो…’ रायबरेली में मॉडल श्रद्धा दुबे के घर पुलिस की दस्तक, दरवाजे पर हाथ जोड़कर रो पड़ीं सौतेली मां
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मां दुर्गा से की प्रदेश की सुख-शांति की कामना
- 700 साल पुरानी परंपरा के नाम पर विवाद, प्रशासन ने बदला फैसला, ‘आम दरबार’ की जगह फिर हुआ ‘मुरिया दरबार’
