चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून की भारी बारिश ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। मौसम विभाग ने आज भी पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर जैसे हिमाचल प्रदेश से सटे चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों तक इन इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में हुई तेज बारिश के बाद रणजीत सागर डैम से पानी छोड़ा जा रहा है, जिसका असर माझा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।
कई गांवों का संपर्क टूटा
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में रावी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बारिश के कारण हुए नुकसान से पठानकोट-जम्मू हाईवे पहले ही बंद है। अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो सतलुज और ब्यास नदियों की तरह रावी नदी क्षेत्र में भी नुकसान का दायरा बढ़ सकता है। गुरदासपुर में रावी, उझ और चक्की नदियों के जलस्तर में वृद्धि के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दीनानगर के मकौड़ा पत्तन में रावी और उझ नदियों के संगम स्थल पर स्थिति गंभीर है। पाकिस्तान से सटे कई गांवों का संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने अजनाला के लोगों को नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी है।

पिछले दिन की बारिश का आंकड़ा
बीते दिन पंजाब के विभिन्न शहरों में बारिश दर्ज की गई। फिरोजपुर में 67 मिमी, लुधियाना में 53.4 मिमी, पठानकोट में 32.5 मिमी, मोहाली में 23.5 मिमी, फाजिल्का में 14.5 मिमी, अमृतसर में 7 मिमी और पटियाला में 3.4 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कल (26 अगस्त) के लिए भी होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट और रूपनगर में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद बुधवार और गुरुवार को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, लेकिन शुक्रवार को फिर से बारिश की स्थिति बन सकती है।
प्रमुख शहरों का मौसम
- अमृतसर: हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस।
- जालंधर: हल्के बादल, बारिश का अनुमान। तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस।
- लुधियाना: हल्के बादल, बारिश की संभावना। तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस।
- पटियाला: हल्के बादल, बारिश का अनुमान। तापमान 24 से 32 डिग्री सेल्सियस।
- मोहाली: हल्के बादल, बारिश की संभावना। तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस।
- सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट को 3 जजों का पैनल गठित करने को कहा, बोला- “अगर स्टेट मशीनरी फेल होती है, तो हम देखते है”
- MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, नए सूचना आयुक्त लेंगे शपथ, विधानसभा की नवगठित समितियों की पहली मीटिंग, इंदौर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भोपाल में समाजवादी पार्टी के बैठक, शाजापुर में बिजली रहेगी गुल
- National Morning News Brief: तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा; मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज; ईरान को एक और बड़ा झटका, मारे गए IRGC इंटेलिजेंस चीफ; पीएम मोदी बोले -पार्टी हमारे लिए मां की तरह; अडानी के खिलाफ वेदांता सुप्रीम कोर्ट पहुंची
- 07 April History : फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ छेड़ा युद्ध, प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर और अभिनेता जितेंद्र का जन्म, विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन… जानिए आज के दिन की अहम घटनाएं
- दरोगा ने ले ली अपनी ही जान, 15 दिन पहले ही संभाली थी थाने की कमान, घटना को सुनकर परिजन भी हो गए हैरान

