चरखी दादरी। हरियाणा के चरखी दादरी में एक युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब युवक अपनी मां को बाइक पर बैठाकर ढाणी फोगाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार दो बदमाशों ने पहले बाइक को जोरदार टक्कर मारकर मां-बेटे को सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां भी घायल हो गई।
मृतक की पहचान रोहतक के सुनारिया गांव निवासी 34 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंकज अपनी मां के साथ बाइक पर सवार होकर ढाणी फोगाट लौट रहा था। रास्ते में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक के गिरते ही बदमाशों ने पंकज पर फायरिंग शुरू कर दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से करीब चार खोल बरामद किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक पंकज एक हत्या के मामले में आरोपी था और इसी साल अप्रैल में जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस अब इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश और आपराधिक विवाद से जोड़कर भी जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।
पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
- राजधानी में लव जिहाद का मामला: युवती ने मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर दोस्ती और शादी करने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनरों को 32 महीने का पेंशन एरियर देने का आदेश, राज्य सरकार का परिपत्र निरस्त
- बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा, स्कूल-आंगनबाड़ी दो दिन बंद रखने के आदेश
- सेंट्रल जेल में कैदी की मौत का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, डीजीपी और गृह सचिव को किया तलब, हाईकोर्ट के 1 लाख रुपये मुआवजे को बताया अपर्याप्त
- 53 करोड़ की बोलियों ने मचाई सनसनी! इंदौर के चातुर्मास में कलश स्थापना के लिए लगी रिकॉर्ड बोली, करोड़ों की घोषणाओं ने खड़े किए कई सवाल


