अजनाला। पंजाब में लगातार हो रही बारिश से सभी दरिया अब खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके हैं। इस बीच डेरा बाबा नानक से बड़ी खबर आई है, जहां रावी दरिया के चार जगहों से बांध टूट गया है। इस कारण से रमदास के 20 से 25 गांवों में पानी घुस गया। हालात ऐसी है कि लोगों के घरों में करीब दस फीट कर पानी भर गया। बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने को जिला प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं। लोगों के घरों में इतना पानी भरा है कि खाना पीना सब बंद है।
डीसी साक्षी साहनी, एसएसपी मनिंदर सिंह, एडीसी रोहित गुप्ता और एसडीएम रविंदर अरोड़ा फील्ड में उतरकर खुद राहत कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरफ), स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरफ) लोगों को को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने में जुटे हुए हैं।हालत को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रखने के साथ-साथ अजनाला के 14 गांवों को अलर्ट जारी करते हुए खाली करने के आदेश जारी किए थे।

सतलुज भी मार रही उफान आपको बता दें कि सतलुज भी लगातार उफान पर बह रही है। बुधवार देर रात से अब तक जलस्तर करीब एक फुट बढ़ चुका है, जिसके कारण सरहदी क्षेत्र को जोड़ने वाला एकमात्र पुल के ऊपर भी नदी का पानी आ गया है। यह पुल 12 गांवों की जीवनरेखा है, लेकिन फिलहाल ग्रामीणों की आवाजाही लगभग बंद हो चुकी है। सुबह से ही लोग इस पुल का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं क्योंकि पुल से आगे जाने वाली सड़कों पर भी 4 से 5 फुट तक पानी भरा हुआ है। एहतियात के तौर पर पुल के ऊपर अस्थायी बांध बनाकर पानी को दूसरी ओर जाने से रोका गया है, ताकि इसका बहाव सीधे पुल को नुकसान न पहुंचाए।
- 11 March History : छत्रपति संभाजी महाराज की हत्या… मॉस्को बनी रूस की राजधानी… नासा का एंडेवर मिशन… जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 8 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, 24°C पहुंचा पटना का पारा
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 11 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 11 March 2026 Panchang : चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- 11 फरवरी महाकाल भस्म आरती: भांग, चंदन, बेलपत्र अर्पित कर भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन

