अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज अपनी पूरी टीम के साथ श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर अरदास की। इस दौरान उन्होंने पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को इस तबाही का जिम्मेदार ठहराया।
सुखबीर बादल ने कहा कि बादल सरकार के समय हर साल नदियों के तटबंधों की सफाई और मरम्मत की जाती थी, लेकिन पिछले चार सालों में आप सरकार ने न तो कोई बैठक की और न ही इसके लिए फंड जारी किए। इससे नदियों में गाद जमा हो गई और तटबंध कमजोर हो गए, जिसके कारण बाढ़ का कहर बढ़ा। उन्होंने कहा कि हिमाचल से आए भारी पानी और बारिश ने पंजाब के कई गांवों को जलमग्न कर दिया, जिससे किसानों की फसलें, पशुधन और घर उजड़ गए।
लैंड पूलिंग स्कीम के खिलाफ जीत
सुखबीर ने यह भी बताया कि अकाली दल ने आप सरकार की लैंड पूलिंग स्कीम के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने इसे किसानों की जमीनों पर कब्जा करने की साजिश करार देते हुए कहा कि किसानों के हित में इसे रद्द करवाया गया। आज की अरदास न केवल इस जीत का शुक्राना था, बल्कि बाढ़ पीड़ितों के लिए भी प्रार्थना थी।

केंद्र और पड़ोसी राज्यों पर निशाना
सुखबीर ने केंद्र सरकार और पड़ोसी राज्यों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जब पंजाब को पानी की जरूरत होती है, तो सभी दबाव बनाते हैं, लेकिन जब पंजाब बाढ़ में डूबता है, तो न केंद्र और न ही हरियाणा या राजस्थान के मुख्यमंत्री लोगों का दुख बांटने आते हैं।
- रोहतास में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल
- Israel Unit-8200: मोसाद छोड़िए, इजराइल की यूनिट-8200 ने मचाई ईरान में असली तबाही, सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई समेत आईआरजीसी चीफ को भी मार डाला, टारगेट किलिंग में इसके जैसा कोई नहीं
- आलेख : नक्सलवाद मौन, विकास मुखरित … छत्तीसगढ़ के माथे पर सजा विजय तिलक – संदीप अखिल
- ऐतिहासिक दिन: नक्सल पर अमिट विजय… लक्ष्य जो पूरा हुआ
- ‘PDA में A का मतलब अतीक, आतंकवाद और…’, संगीत सोम का अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा- मायावती की हत्या की साजिश तक रची गई
