Rajasthan News: राजधानी जयपुर से शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नवीन विधाधर नगर में भूगोल व्याख्याता के पद पर तैनात विनय कुमार अवस्थी पर छात्राओं से यौन शोषण और अभद्र व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि शिकायत किसी छात्रा या अभिभावक ने नहीं, बल्कि खुद उनकी पत्नी ने दर्ज कराई।

पत्नी ने किया खुलासा, पेश किए सबूत
व्याख्याता की पत्नी ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि उनके पति ने स्कूल की छात्राओं के साथ घृणित हरकतें कीं। इतना ही नहीं, पत्नी ने अपने आरोपों के समर्थन में पुख्ता सबूत भी विभाग को सौंपे। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग हरकत में आया और तत्काल निलंबन का आदेश जारी कर दिया।
तत्काल प्रभाव से निलंबन
विभाग ने कहा कि इस तरह का आचरण शिक्षक पद की गरिमा और विभाग की छवि पर सीधा धब्बा है। अवस्थी को राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, शाहबाद (बारां) तय किया गया है। उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा।
समाज में गुस्सा और आक्रोश
इस घटना ने न सिर्फ शिक्षा विभाग बल्कि पूरे समाज को झकझोर दिया है। एक शिक्षक, जिसे आदर्श और मार्गदर्शक माना जाता है, उस पर लगे इन आरोपों ने भरोसे को गहरी चोट पहुंचाई है। वहीं, पत्नी द्वारा अपने पति के खिलाफ आगे आकर शिकायत करना साहसिक कदम माना जा रहा है और इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
पढ़ें ये खबरें
- MP में कल से नारी शक्ति वंदन पदयात्राः प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM डॉ मोहन बोले- विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाएंगे, पंचायत स्तर पर भी करेंगे आंदोलन
- सीएम धामी ने किया अखण्ड परमधाम गंगा घाट का लोकार्पण, कहा- ये सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के निरंतर प्रवाह का प्रतीक
- महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद विपक्ष उत्साहित, एक बार फिर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नोटिस देने तैयारी
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर बिफरी भाजपा, कहा- कांग्रेस ने किया बहुत बड़ा पाप, भुगतना पड़ेगा खामियाजा
- CSK Playoff Scenario 2026: 6 मैचों में 4 हार…अगर CSK ने की ये गलती तो खत्म हो जाएगा प्लेऑफ का सपना! जानिए पूरा समीकरण
