Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 10 दिन पहले हुई इस घटना में दो आरोपियों ने कथित तौर पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता गंभीर रूप से जख्मी हालत में है और वर्तमान में उदयपुर के महाराणा भूपाल (एमबी) अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

घटना 20 अगस्त की है, जब पीड़िता सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका स्कूल का एक परिचित उसे पहले अपने घर और फिर अपनी बुआ के घर ले गया। वहां एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। उसी दिन शाम को आरोपी ने पीड़िता के फोन से उसकी मां से बात कराई। अगली सुबह, 21 अगस्त को, पीड़िता जख्मी हालत में मिली और उसे 108 एम्बुलेंस के जरिए बांसवाड़ा के महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे उदयपुर रेफर किया गया।
उदयपुर के एमबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि पीड़िता की स्थिति गंभीर थी, जिसके कारण उसी दिन उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ और उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया है। घावों के ठीक होने में अभी समय लगेगा, और उसकी नियमित ड्रेसिंग की जा रही है।
मामला तब और जटिल हो गया, जब पुलिस की प्रारंभिक एफआईआर और परिजनों के हालिया परिवाद में विरोधाभास सामने आया। पीड़िता की मां ने 22 अगस्त को घाटोल पुलिस को दी गई शिकायत में दुर्घटना का जिक्र किया था, जिसमें बताया गया कि एक युवक ने उसे साथ ले जाकर खमेरा पीएचसी में छोड़ दिया था। हालांकि, 25 अगस्त को आईजी उदयपुर को दिए गए परिवाद में गैंगरेप की बात सामने आई, जिसमें दो व्यक्तियों का जिक्र है।
बांसवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधीर जोशी ने पत्रकारों को बताया कि दोनों शिकायतों में विरोधाभास के कारण जांच को और गहराई से किया जा रहा है। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है और फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। थानाधिकारी निर्भय सिंह के नेतृत्व में जांच चल रही है।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
