पंजाब में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए हर पल नई मुसीबत खड़ी करते जा रही है। पंजाब के अधिकांश नदियां और बांध खतरे के निशान पर पहुंच चुके हैं। बाढ़ से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, इन सभी के बीच में एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
गांव मरड़ में 500 फुट लंबा तटबंध टूट गया है जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत है और प्रशासन व ग्रामीण इसे ठीक करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

लगातार बढ़ रहा जल स्तर
ब्यास दरिया की बात करें तो सोमवार दोपहर तक हरिके हैड वर्क्स में पहुंचे 2 लाख 85 हजार क्यूसिक पानी में से हुसैनी वाला डाउनस्ट्रीम के लिए 2 लाख 68 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया। बारिश के कारण ब्यास दरिया में जलस्तर और बढ़ने के आसार हैं, जिससे बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है जिसने प्रशासन और लोगों की नींद उड़ा रखी है।
- नेशनल हाईवे पर ‘लैला-मजनू’ स्टाइल में रोमांस! तीन मोपेड सवारों की लापरवाही कैमरे में कैद, Video वायरल…
- CG News : आकाशीय बिजली गिरने से 17 मवेशियों की मौत
- राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: बारात में जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 घायल
- श्री हेमकुंट साहिब यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने जुटे सेना के जवान, मार्ग से हटाई जा रही बर्फ
- छत्तीसगढ़ शासकीय सेवक सेवा संघ नियम-2025 के संशोधन पर अनियमित कर्मचारियों में आक्रोश, फेडरेशन ने की मुख्यमंत्री से संशोधन पर पुनर्विचार की मांग
