अजनाला. पंजाब के अजनाला में बाढ़ के कहर ने एक 18 वर्षीय युवक की जान ले ली। तीन दिन से लापता हरजोत सिंह नामक युवक की लाश मंगलवार को बरामद हुई। वह बीते दिनों तेज बहाव में बह गया था। इस दुखद घटना के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से परिवार को 4 लाख रुपये का मुआवजा चेक सौंपा और शोक व्यक्त करते हुए कहा, “परमात्मा मृतक की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।”
अजनाला क्षेत्र में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। करीब 100 गांव पानी की चपेट में हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। पेहरेवाल गांव भी इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित है। विधायक धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और किसानों व मजदूरों को हर संभव मदद दी जाएगी ताकि वे फिर से अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
इस मौके पर बाबा बकाला के विधायक दलवीर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष और अन्य नेता भी मौजूद रहे। धालीवाल ने कहा, “यह प्रकृति की क्रूरता है, लेकिन पंजाब ने हमेशा चुनौतियों का डटकर सामना किया है। पंजाबी कौम हिम्मत के साथ इस संकट से उबरेगी।” मृतक के परिवार ने पंजाब सरकार और धालीवाल का इस मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए आभार जताया।
- Ujjain News: विजयादशमी पर RSS का पथ संचलन, 65 बस्तियों से कदमताल करते निकले स्वयंसेवक
- Deepika-Ranveer ने दूसरी बेटी का नाम रखा ‘देवी’, कपल ने शेयर की फैमिली फोटो
- पुरी मर्डर केस: मां की हत्या कर रसोई के स्लैब के नीचे छिपाया शव, पुलिस ने 57 दिन बाद आरोपी बेटे को झारखंड से किया गिरफ्तार
- स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने निकले अधिकारी: CMHO ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की सीधी बात
- OPPO Reno16c 5G पर 29% की छूट, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन पर मिल रहे बैंक ऑफर

