लुधियाना. पंजाब के लुधियाना जिले में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। मंगलवार को सांगोवाल गांव में एक दुखद हादसे में दो सगे भाइयों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों की उम्र 20 और 21 वर्ष थी। पीड़ित परिवार ने बताया कि भारी बारिश के कारण घर की छत पर पानी जमा हो गया था। छोटा बेटा छत पर था, तभी उसे करंट लगा। उसे बचाने गए बड़े भाई भी करंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार ने बताया कि छोटा बेटा लकड़ी का काम सीख रहा था। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है, यह कहते हुए कि बारिश के कारण यह हादसा हुआ।
सतलुज का जलस्तर बढ़ा, रेड अलर्ट जारी
लुधियाना और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। सतलुज नदी में बीते दिन 1 लाख 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, नहरी विभाग के अधिकारी राम सरूप ने बताया कि जलस्तर अभी खतरे के निशान से डेढ़ फुट नीचे है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पानी कम होने की उम्मीद है, लेकिन अगर बारिश जारी रही तो जलस्तर और बढ़ सकता है।
अधिकारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की, साथ ही यह भी कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन हालात पर नजर रख रहा है और आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
लुधियाना में बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, और प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता की मांग बढ़ रही है।
- SUV और KIA में जबरदस्त भिड़ंत, चकनाचूर हुईं दोनों गाड़ियां; दो की मौत, एक घायल
- जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी का खेल, iPhone ठीक करने के बहाने फंसाते थे नागरिक; 10 गिरफ्तार
- Ritu Barala Case: जयपुर में जीरो FIR पर घिरी कांग्रेस? मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा
- स्मृति ईरानी के स्वागत में CM सैनी का रात्रिभोज, कौन-कौन होगा शामिल?
- कोटवा में अधर्म पर धर्म की जीत, 70 फीट के रावण का दहन, हजारों की भीड़ बनी साक्षी

