चंडीगढ़। पंजाब में लगातार हालत खराब होते जा रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार ने राज्य में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। पंजाब में अब 7 सितंबर तक स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है। इसकी जानकारी पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके दी है।
हरजोत बैंस ने किया ऐलान
शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने लिखा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त/निजी स्कूलों/कॉलेजों/विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 7 सितंबर 2025 तक छुट्टियों का ऐलान किया जा रहा है। सभी से अनुरोध है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें। इसके पहले 3 सितंबर तक छुट्टी घोषित की गई थी।

स्कूलों में है लोगों के रुकने की व्यवस्था
हालत को देखते हुए बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए रहने की व्यवस्था स्कूलों में की गई है स्कूलों को सुव्यवस्थित करवा कर उनके रहने और खाने पीने का बंदोबस्त सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए कई समाज सेवी संगठन और फिल्मी सितारे भी सामने आए हैं।
- चाय पीने जा रहा हूं कहकर निकला युवक गायब, गुस्से में परिजनों ने फूंके टायर, पुलिस खंगाल रही CDR
- सुरक्षित नहीं बेटियां! छतरपुर में स्प्रे छिड़ककर नाबालिग से रेप, खून से लथपथ मिली, शिवपुरी में चॉकलेट का लालच देकर 5 साल की मासूम से गंदी हरकत
- इंतजार हुआ खत्म, IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी, 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB-SRH के बीच होगा ओपनिंग मैच
- खेल सुविधाओं के विस्तार में जुटी धामी सरकार, प्रदेश के हर ब्लॉक में होगा मिनी स्टेडियम का निर्माण
- अब सिर्फ 12 घंटे में तय होगा दिल्ली से मुंबई का सफर, नितिन गडकरी ने राज्यसभा में दी नए ‘ग्रीन एक्सप्रेसवे’ की जानकारी
