चंडीगढ़। पंजाब इन दिनों बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है। कई गांव जलमग्न हो चुके हैं। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब दौरे पर जाने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया में दी है। उन्होंने लिखा है कि पंजाब में अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के संबंध में आज पंजाब के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से चर्चा कर विस्तृत जानकारी ली। मैं कल सुबह पंजाब पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपने भाई-बहनों से मिलूगा। संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पूरी मजबूती के साथ पंजाब के भाई-बहनों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
पंजाब बाढ़ आपदा प्रभावित राज्य घोषित
पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें बरनाला, बठिंडा, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पठानकोट, पटियाला, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का, रोपड़, नवांशहर, मोहाली, संगरूर और मुक्तसर शामिल हैं।

23 जिलों के करीब 1400 गांव जलमग्न हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार गुरदासपुर के 324 गांव डूबे हैं, जबकि अमृतसर के 135, बरनाला के 134, होशियारपुर के 119 और कपूरथला के 115 गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बाकी जिलों में भी दर्जनों गांव बाढ़ से घिरे हैं।
3.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
गुरदासपुर में 1.45 लाख और अमृतसर में 1.17 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। फिरोजपुर, फाजिल्का और पठानकोट में भी हजारों की संख्या में लोग संकट झेल रहे हैं। मोहाली, कपूरथला और बाकी जिलों में मिलाकर अब तक कुल साढ़े तीन लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई है।
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 28 April: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 28 अप्रैल महाकाल भस्म आरती: भांग-आभूषण और मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड, यहां कीजिए बाबा महाकालेश्वर के दर्शन
- नेशनल हाईवे पर ‘लैला-मजनू’ स्टाइल में रोमांस! तीन मोपेड सवारों की लापरवाही कैमरे में कैद, Video वायरल…
- CG News : आकाशीय बिजली गिरने से 17 मवेशियों की मौत
- राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: बारात में जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 घायल

