फिरोजपुर। पंजाब के लोगों की मुसीबत हर पल बढ़ती ही नजर आ रही है। वहां के लोगों पर बारिश कहर बनकर बरस रही है। नदी और बांधों की स्थिति अब बेहद चिंताजनक हो गई है। इन सभी के बीच में एक डरावनी खबर और सामने आई है जिसमें पता चला है कि सतलज नदी का बांध टूट चुका है।
जानकारी के अनुसार सतलुज नदी पर गिद्दड़पिंडी के पास स्थित गांव मन्नू माछिया हलका जीरा का बांध टूट गया है। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा और गहरा गया है। बांध टूटने से पानी अब खेतों और घरों में जा रहा है, इससे अब लोगों को और भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
ग्रामीण दहशत में बांध टूटने की खबर सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और कई लोग अपने सामान और पशुओं को लेकर ऊंचाई वाले इलाकों की ओर निकलने लगे हैं। वहीं कई की स्थिति ऐसी है कि पानी का स्तर बढ़ने के कारण वह वहां से सुरक्षित स्थान में नहीं जा पा रहे हैं।
- Ujjain News: विजयादशमी पर RSS का पथ संचलन, 65 बस्तियों से कदमताल करते निकले स्वयंसेवक
- Deepika-Ranveer ने दूसरी बेटी का नाम रखा ‘देवी’, कपल ने शेयर की फैमिली फोटो
- पुरी मर्डर केस: मां की हत्या कर रसोई के स्लैब के नीचे छिपाया शव, पुलिस ने 57 दिन बाद आरोपी बेटे को झारखंड से किया गिरफ्तार
- स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने निकले अधिकारी: CMHO ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की सीधी बात
- OPPO Reno16c 5G पर 29% की छूट, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन पर मिल रहे बैंक ऑफर

