जालंधर-पठानकोट रोड पर स्थित डी मार्ट के सामने पटाखे और मनिहारी का सामान बेचने वाली दुकान में भयानक आग लग गई, जिससे आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पटाखे और मनिहारी की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जो तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। इसी बीच, आज जालंधर के बलटन पार्क में पुलिस थाना 1 के अधिकारियों ने पटाखा मार्केट पर छापा मारा। पुलिस ने कुछ दुकानदारों को भी घेर लिया है।

पुलिस का कहना है कि यहां 20 दुकानों के लिए लाइसेंस जारी किए गए थे, लेकिन सूचना मिली कि यहां 100 से अधिक दुकानें स्थापित हैं, जिनकी जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने पकड़े गए लोगों के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज दुकानदारों ने मकसूदां रोड पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
- कांग्रेस ने मुलायम सिंह को जेल में डाला था और अखिलेश… सीएम योगी ने सपा पर बोला तीखा हमला, जानिए क्या कहा
- कृषि विभाग की छापामार कार्रवाई में सामने आई अनियमितताएं, दो खाद-उर्वरक दुकानों के लाइसेंस किए गए निलंबित, तीन को नोटिस जारी
- मंत्री प्रहलाद पटेल का राहुल तीखा तंज: बोले- ‘ ध्वस्त करने वाले ही हाथ में संविधान लेकर घूम रहे हैं, युवा सब समझते हैं’
- इंदौर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन: ठेकेदार और बोरिंग मशीन चालक पर केस दर्ज , वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए ड्रिलिंग के दौरान हुआ था विस्फोट
- गुरुग्राम में हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी: पुलिस ने दबोचा पिस्टल सप्लायर मनीष, अवैध हथियारों की चेन तोड़ने में जुटी टीम
