Rajasthan News: भारी बारिश के बाद अब मौसमी बीमारियों ने जयपुर में लोगों, खासकर बच्चों की सेहत को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। जेके लोन अस्पताल सहित राजधानी के सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। तेज बुखार, सिरदर्द, सर्दी-जुकाम, ठंड लगना और निमोनिया जैसी शिकायतें आम हैं।

जेके लोन अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की संख्या डेढ़ हजार तक पहुंच गई है, जबकि आईसीयू और मेडिसिन वार्ड के बेड पूरी तरह भर चुके हैं। स्थिति को देखते हुए सरकारी अवकाश के दिन भी ओपीडी दो घंटे अतिरिक्त चलाई जा रही है।
चिकित्सकों के अनुसार, मच्छरजनित बीमारियां जैसे डेंगू और स्क्रब टाइफस के मामले बढ़ रहे हैं। स्क्रब टाइफस के मरीज गंभीर हालत में भर्ती हो रहे हैं। कई मरीजों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है, जबकि कुछ में ब्रोंकोन्यूमोनिया, वायरल हेपेटाइटिस और वायरल एन्सेफलाइटिस जैसे संक्रमण के लक्षण भी मिले हैं। इनमें ज्यादातर पांच वर्ष तक के बच्चे शामिल हैं। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि मानसून खत्म होने के बाद मामले और बढ़ सकते हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है।
अगस्त में 86 डेंगू पॉजिटिव
अगस्त में 3,370 मरीजों की डेंगू जांच की गई, जिनमें 86 पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा स्क्रब टाइफस के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं।
अभिभावकों के लिए सावधानियां
- बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं और मच्छरदानी का उपयोग करें।
- घर और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर और टंकी को नियमित साफ करें।
- बच्चों को पर्याप्त पानी और हल्का घरेलू भोजन दें।
- बुखार या कमजोरी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 04 march 2026: खाकी बनी रक्षक, जेडीयू में मंथन, 30 जूनियर डॉक्टर्स पर FIR, सड़क हादसे में दो की मौत, करोड़ों का पुल ढहा, आवारा कुत्तों का आतंक, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- T20 World Cup 2026 1st Semi Final: साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची न्यूज़ीलैंड, फिन एलेन ने ठोका शानदार शतक …
- होली के जश्न के बीच मुजफ्फरपुर में खूनी संघर्ष, आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, ICU में भर्ती
- गया में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 7 किलो अफीम के साथ राजस्थान और झारखंड के 3 आरोपी गिरफ्तार
- बड़ी खबर: कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

