पटियाला। पंजाब अभी भी बाढ़ की चपेट में है लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ जिलों में अभी भी स्थिति अच्छी नहीं है। लगातार यहां बचाव कार्य किया जा रहे हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों में भेजा जा रहा है लेकिन फिर से हो रही बारिश के कारण स्थिति खराब होती ही नजर आ रही है।
इन सभी के बीच में पंजाब में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर आदेश जारी हुआ था जिसमें 9 सितंबर से सभी स्कूल खोलने की बात कही गई थी, वहीं अब भी कुछ जिलों में स्थिति बैटर बनी हुई है जिसमें से पटियाला भी एक है। यहां पर छुट्टी को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
पंजाब में 9 सितंबर से सभी स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से खुल रहे हैं, लेकिन डिप्टी कमिश्नर पटियाला डॉ. प्रीति यादव की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार बाढ़ के कारण पटियाला के 43 स्कूल 10 सितंबर तक बंद रहेंगे, जबकि 6 स्कूलों को सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए बंद किया गया है। इसके अलावा बाकी प्राइवेट और सरकारी स्कूल सरकार के आदेशानुसार ही खुलेंगे।

सफाई और सुरक्षा को लेकर रहे सजग
पंजाब के कुछ जिलों में स्कूल खुले हैं। यहां पर सुरक्षा और सफाई को लेकर ध्यान देने के आदेश दिए गए हैं। स्कूल के संचालकों को और अध्यापकों को यह आदेश जारी हुआ है कि पहले छात्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करें उसके बाद ही स्कूल खोले किसी भी छात्र की सुरक्षा को लेकर खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।
- नेशनल हाईवे पर ‘लैला-मजनू’ स्टाइल में रोमांस! तीन मोपेड सवारों की लापरवाही कैमरे में कैद, Video वायरल…
- CG News : आकाशीय बिजली गिरने से 17 मवेशियों की मौत
- राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: बारात में जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 घायल
- श्री हेमकुंट साहिब यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने जुटे सेना के जवान, मार्ग से हटाई जा रही बर्फ
- छत्तीसगढ़ शासकीय सेवक सेवा संघ नियम-2025 के संशोधन पर अनियमित कर्मचारियों में आक्रोश, फेडरेशन ने की मुख्यमंत्री से संशोधन पर पुनर्विचार की मांग

