Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ताज़ा बयान पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कड़ा पलटवार किया है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस अब एक उपचुनाव जीतकर ताल ठोक रही है, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है।

80 में से 59 सीटें बीजेपी ने जीतीं
राठौड़ ने आंकड़े गिनाते हुए कहा कि हाल ही में हुए चार नगर पालिका उपचुनावों में से तीन बीजेपी ने जीते हैं। उन्होंने कहा, 80 सीटों में से 59 पर जीत बीजेपी की हुई है। कांग्रेस न तो कोई गढ़ बचा पाई और न ही जनसमर्थन जुटा पा रही है। गहलोत साहब कहते हैं भजनलाल जी से मुकाबले में मजा नहीं आ रहा, लेकिन हम उन्हें चारों खाने चित करके दिखाएंगे।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सात विधानसभा उपचुनावों में भी कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीतकर जश्न मना रही थी। हकीकत यह है कि कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है और जनता में उसकी साख खत्म होती जा रही है।
कांग्रेस मुंगेरीलाल के सपने देख रही
नगर निगम चुनावों पर टिप्पणी करते हुए राठौड़ ने तंज कसा कि कांग्रेस सिर्फ मुंगेरीलाल के सपने देख रही है। इसके उलट, बीजेपी एक अनुशासित संगठन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंदरूनी कलह में उलझी हुई है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने अपने ही वरिष्ठ नेता राजेंद्र पारीक को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। यह वैसा ही है जैसे गहलोत ने सचिन पायलट को ‘निकम्मा’ कहा था। इन बातों की टीस हमेशा बनी रहती है और पार्टी को भीतर से कमजोर करती है।
EVM पर सवाल उठाने पर भी हमला
राठौड़ ने गहलोत पर लोकतंत्र में विश्वास न रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, गहलोत जी न सदन में आते हैं, न जनता का भरोसा मानते हैं। कभी EVM पर सवाल उठाते हैं, तो कभी मतपत्र से चुनाव कराने की मांग करते हैं। जबकि तकनीक इतनी आगे बढ़ चुकी है कि अब मोबाइल से वोटिंग तक संभव है।
पढ़ें ये खबरें
- चेयरमैन पत्नी की कुर्सी पर रौब झाड़ रहा था पति, पार्षदों के विरोध करने पर जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं
- MP Weather Alert: प्रचंड गर्मी के बीच मौसम लेगा करवट, 6 जिलों में बारिश से मिलेगी राहत, कई शहरों में लू का भी अलर्ट जारी
- RAS Result 2024: बाड़मेर के दिनेश ने किया टॉप, लेकिन 19 ट्रेनी SI के चयन ने मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर पोस्टर वॉर
- भारतीय तेल टैंकरों पर IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग; होर्मुज का किला भेद सुरक्षित निकला ‘देश गरिमा’
- आज से शुरु हो रही चारधाम यात्रा, भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई डोली, दोपहर में खुलेंगे यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट
