संजय तिवारी, बलिया. सलेमपुर लोकसभा से सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि लोकसभा से जिस दिन ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी में आएंगे तो मैं उसी दिन पार्टी छोड़ दूंगा. वह आदमी कतई कबूल नहीं है, जो कभी हमारे धर्म को गाली दे. कभी ब्राह्मण समाज कभी क्षत्रिय समाज, कभी यादव समाज को गाली दे.
इसे भी पढ़ें- ‘भई मुर्दा है, नेता हमारा मुर्दा है’… UGC नियमों और आरक्षण के खिलाफ सवर्णों ने खोला मोर्चा, सवर्ण सांसदों- विधायकों की निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा
सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने बलिया के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा. सांसद ने कहा कि राजनीति में जाति चलती है. जाति से जमात बनती है. रमाशंकर राजभर जात से जमात बनाते है और ये लोग जाति से जातियों को काटने का काम करते हैं. ओम प्रकाश राजभर कह रहे हैं कि पीडीए के नाम पर कुर्मी समाज को अखिलेश जी बरगलाने का काम कर रहे हैं के प्रश्न पर कहा कि पहले उनसे यह पूछिए कि जब 2019 में योगी जी ने मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था. उत्तर प्रदेश का इतिहास रहा कि आज तक कोई मंत्री बर्खास्त नहीं हुआ था, लेकिन 2019 में इसी योगी जी ने ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था.
इसे भी पढ़ें- ‘10 दिखाए, 16 गटकाए’! 26 सोने के बिस्किट पर अखिलेश का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
बर्खास्त होने के बाद फिर वह भाजपा में कैसे गए. सबसे बड़ा सवाल है राजभर समाज में रेस का और राजभर समाज ही नहीं राजभर, प्रजापति, बिंद, मछुआ समाज में आप देखे होंगे. 2022 में उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट ओमप्रकाश राजभर और उत्तर प्रदेश की कैबिनेट में 17 जातियों को आरक्षण देने का प्रस्ताव दिल्ली कैबिनेट को भेजा था, जहां दिल्ली की कैबिनेट ने खारिज कर दिया. अगर यह राजभर समाज के ही हितैषी हैं तो वह यह सवाल करें कि यूपी का प्रस्ताव दिल्ली में कैसे काट दिया. मैं सदन में इस सवाल को उठाया था तो भारत सरकार के मंत्री ने जवाब दिया कि इसको खारिज कर दिया गया है. ऐसे मंत्रिमंडल में ये लोग हैं. सिर्फ कुर्मी का सवाल नहीं है, संपूर्ण पीडीए इतना एकजुट है कि आचार संहिता लागू होने दीजिए. गांव-गांव खदेड़े जाएंगे और मारे जाएंगे.

