सोनीपत। हरियाणा का मुरथल अपने मशहूर ढाबों और स्वादिष्ट खाने के लिए देशभर में जाना जाता है, लेकिन अब यहां के ढाबे खाने के साथ-साथ तकनीक के नए अनुभव के लिए भी चर्चा में हैं। मुरथल के एक ढाबे पर अब इंसानी वेटर के साथ रोबोट वेटर भी ग्राहकों को खाना परोसता नजर आ रहा है।
ढाबे पर रोबोट को देखकर ग्राहक भी खासे उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही रोबोट खाने की ट्रे लेकर टेबल तक पहुंचता है, लोग मोबाइल निकालकर उसका वीडियो बनाने लगते हैं। कई ग्राहक रोबोट के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आते हैं।
ऑर्डर तैयार होते ही रोबोट की ट्रे में रखा जाता है खाना
ढाबे पर ग्राहक जब अपना खाना ऑर्डर करते हैं तो भोजन तैयार होने के बाद उसे रोबोट की फूड ट्रे में रखा जाता है। इसके बाद रोबोट अपने नेविगेशन सिस्टम की मदद से तय रास्ते पर आगे बढ़ता है और सीधे संबंधित ग्राहक की टेबल तक पहुंच जाता है।
रोबोट के हाथों में विशेष फूड ट्रे फिक्स की गई है। इसी ट्रे पर खाने को रखकर वह बिना किसी इंसानी मदद के टेबल तक पहुंचाता है।
खाना परोसने के साथ आकर्षण का केंद्र बना रोबोट
रोबोट वेटर फिलहाल ढाबे पर सिर्फ खाना पहुंचाने का काम ही नहीं कर रहा, बल्कि ग्राहकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र भी बन गया है। खासकर बच्चों और युवाओं में इसे लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
मुरथल आने वाले कई ग्राहक अब खाने के स्वाद के साथ इस अनोखे अनुभव को भी अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर रहे हैं। ढाबे पर इंसानी वेटरों के बीच रोबोट का काम करना लोगों के लिए किसी कौतूहल से कम नहीं है।
यानी मुरथल के पारंपरिक ढाबों में अब स्वाद के साथ तकनीक का तड़का भी लग गया है।
- विश्व के एकमात्र ‘सौभाग्येश्वर महादेव’ में लगी महिलाओं की कतार: निर्जला रख हरतालिका तीज पर मांगी अखंड सुहाग की दुआ!
- उज्जैन में सिद्धिविनायक का भव्य दरबार: गणेश चतुर्थी पर लगा 5 लाख मोदक का महाभोग, 12 दिन बंटेगा प्रसाद!
- गोल बाजार में गणपति के दरबार पहुंचे CM साय, 117 साल पुरानी गणेशोत्सव परंपरा में हुए शामिल, 1 करोड़ से ज्यादा का स्वर्ण मुकुट पहनाया
- कोचिंग सेंटर चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 हजार फीस से लेकर 3 साल की वैधता तक जानें नियम
- भोपाल में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: रंजीत लेक व्यू, बाबू की कुटिया और सागर रेस्टोरेंट पर कसा शिकंजा!



